Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दिल्ली सीमा शुल्क निवारक ने अवैध रूप से आयातित 2 करोड़ रुपये मूल्‍य की 12.22 लाख सिगरेट जब्त की

  नई दिल्ली. असल बात न्यूज़.    दिल्ली सीमा शुल्क निवारक की टीम ने देश में तस्करी कर लाई गई लगभग 2 करोड रुपए की सिगरेट जप्त की है. इसमें कई व...

Also Read

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0016T3C.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002IIIM.jpg


नई दिल्ली.

असल बात न्यूज़.   

दिल्ली सीमा शुल्क निवारक की टीम ने देश में तस्करी कर लाई गई लगभग 2 करोड रुपए की सिगरेट जप्त की है. इसमें कई विदेशी ब्रांडों की सिगरेट शामिल है.यह पता चला है कि इनमें से कुछ ब्रांडों का विभिन्न स्थानों पर भंडारण भी किया गया था.

दिल्ली सीमा शुल्क निवारक नेविशिष्ट जानकारी के आधार पर अवैध रूप से आयातित/तस्करी और भंडारण की गई विदेशी मूल की सिगरेट का एक मामला दर्ज किया है। विभिन्न ब्रांडों, जैसे ईएसएसईमोंडडनहिलडेविडॉफगुडांग गरमप्लैटिनम सेवन आदिकी कुल 12.22 लाख सिगरेटें जब्त की गई हैं। प्रारंभिक जांच में जब्त सिगरेट के आधार पर इनकी कीमत करीब करोड़ रुपए है और इन सिगरेटों की एकदम सही कीमत का आकलन अभी किया जा रहा है।


  कटरा बरियाननयाबांसदिल्ली-06 इलाके में दो दुकानों और तीन गोदामों की तलाशी ली गई।

जांच के दौरान यह बात सामने आई कि उपरोक्त दुकानों और गोदामों में विदेशी मूल के सिगरेट के विभिन्न ब्रांडों के अवैध आयातभंडारण और आपूर्ति की गतिविधियां चल रही थीं। सिगरेट के पैकेटों पर कोई निर्दिष्ट वैधानिक स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी नहीं थीअन्यथा इन पर सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत कर लगाया जा सकता था। ऐसा संदेह है कि इन सिगरेटों को अवैध रूप से आयात किया गया थाइन पर लगने वाले सीमा शुल्क की चोरी की गई थी तथा सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (पैकेजिंग और लेबलिंग) संशोधन नियम, 2022 का उल्लंघन किया गया था और घरेलू बाजार में इनकी आपूर्ति की जा रही थी।

इस मामले में आपूर्तिकर्ताओं/डीलरों और अन्य हितधारकों की भूमिका के बारे में पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।