Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

सफाई कर्मचारियों, रसोईया कर्मचारियो और चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए उठाए जाएंगे कदम

  कोंडागांव। असल बात न्यूज़।।   प्रदेश में नई सरकार बनी है तो अब इस सरकार से लोगों को बड़ी उम्मीद भी हैं। जिन लोगों को लगता है कि पिछली सरका...

Also Read

 कोंडागांव।

असल बात न्यूज़।।  

प्रदेश में नई सरकार बनी है तो अब इस सरकार से लोगों को बड़ी उम्मीद भी हैं। जिन लोगों को लगता है कि पिछली सरकार में उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो सका,तो वे अब इस सरकार से अपनी समस्याओ के हल के  लिए प्रयास कर रहे हैं। यहां कोंडागांव में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने इसी उम्मीद में क्षेत्रीय विधायक लता उसेंडी से मुलाकात की है और अपनी समस्याओं  के निराकरण का आग्रह किया है। विधायक सुश्री उसेंडी ने इस समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार से बात करने का आश्वासन दिया है। 

कोंडागांव विधायक लता उसेंडी से छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान भोजन रसोईया कल्याण संघ, और शासकीय लघु वेतन चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने आज मुलाकात की।

शासकीय लघु वेतन चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ ने बस्तर संभाग के अनियमित कर्मचारियों के  नियमितीकरण, कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने, नियमित कर्मचारियों की पदोन्नति हेतु अनुशंसा करने, आकस्मिक कार्यभारित पदों को नियमित पदों में समायोजित करने, वन विभाग में वर्ष 2008 में नियमित किए गए कर्मचारियों की पदोन्नति,स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के प्रतिनिधियों ने बस्तर संभाग के स्कूल सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण और मध्यान्ह भोजन रसोईया कल्याण संघ के प्रतिनिधियों ने  रसोईया कर्मचारी को कलेक्टर दर से मानदेय देने का आग्रह किया है।