Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भागदेवा में आयेाजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुईं विधायक सुश्री उसेण्डी

  कोण्डागांव। असल बात न्यूज़।।     कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम भागदेवा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय व...

Also Read

 

कोण्डागांव।

असल बात न्यूज़।।  

 कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम भागदेवा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेण्डी शामिल हुईं।

 उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों के साथ विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया। उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों से कहा कि भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य के साथ हर व्यक्ति तक मूलभुत सुविधाएं पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज भागदेवा में यह यात्रा पहुंची है। यहां विभिन्न विभागों की प्रमुख सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि कोई व्यक्ति मूलभुत सुविधाओं से वंचित न रहे। 

उन्होंने विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों में पहुंचकर ग्रामीणों को अपनी आवश्यकता तथा पात्रता अनुसार योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।