Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


विष्णु देव साय होंगे, छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, अधिकारिक घोषणा थोड़ी देर में

  छत्तीसगढ़।  असल बात न्यूज़।।    पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। भारतीय जनता पार्टी के विधायक...

Also Read

 छत्तीसगढ़।

 असल बात न्यूज़।।   

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल ने उन्हें अपना नेता चुन लिया है। श्री साय ने इस बार कुनकुरी विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। 

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंबिकापुर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हैं जहां से इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूरी की पूरी 14 सीटों पर  जीत हासिल हुई है। उनकी छत्तीसगढ़ के एक कद्दावर आदिवासी नेता के रूप में पहचान रही है।वे प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भी रहे हैं।इस समय पूरे प्रदेश से नए मुख्यमंत्री बनने पर श्री साय।को बधाइयां दी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के रायपुर शहर स्थित कार्यालय में जश्न का माहौल है।श्री साय ने पंच बनकर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और इसके बाद इसमें वे लगातार आगे बढ़ते गए। वे दो बार विधायक भी बने और सांसद भी बने और केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री भी रहे हैं।

जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक में  केंद्रीय पर्यवेक्षको की टीम ने विष्णु देव साय का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए सामने रखा। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने विष्णु देव साय का नाम सदन के नेता के रूप में प्रस्तावित किया। जानकारी के अनुसार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अरुण साव,वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल और विधायक लता उसेंडी के द्वारा उनके नाम का समर्थन किया गया, इसकी जानकारी मिली है।

भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री द्वय अर्जुन मुंडा व सर्वानंद सोनोवाल तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम उपस्थित थे।

भाजपा विधायक दल की बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री व चुनाव सह प्रभारी डॉ. मनसुख मांडविया, भाजपा संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित थे। 

इस विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत  मिली है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां 54सीटों को जीत कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। चुनाव के परिणाम सात दिन पहले आ गए थे लेकिन मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसको लेकर छत्तीसगढ़ में भारी कशमकश की स्थिति थी। कई सारे नाम सामने आ रहे थे। लेकिन जिस तरह से मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी हो रही थी उससे लग रहा था कि जो चर्चित नाम सामने आ रहे हैं उन्हें  यह पद नहीं मिलने वाला है। चर्चित नाम मुख्यमंत्री पद के दौड़ में पीछे होते जा रहे हैं।







  • ... 


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता