Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बड़ी खबर,श्री देव छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

  छत्तीसगढ़।  असल बात न्यूज़।।       छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक  किरण सिंह देव  प्रदेश अध्यक्ष बना दिए गए हैं। पार्टी के राष्ट्र...

Also Read

 छत्तीसगढ़।

 असल बात न्यूज़।।      

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक  किरण सिंह देव  प्रदेश अध्यक्ष बना दिए गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने इसकी नियुक्ति की है। इस तरह से  छत्तीसगढ़ में एक छोर से सरगुजा से मुख्यमंत्री तो दूसरे छोर बस्तर संभाग से प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।

श्री किरण सिंह देव बस्तर विधानसभा सीट से विधायक हैं और वह बस्तर राज्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे पहली बार  विधायक निर्वाचित हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सरगुजा  संभाग से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है तो वही आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग से प्रदेश अध्यक्ष पद पर किरण सिंह देव की नियुक्ति की गई है। 

उल्लेखनीय है कि निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव उप मुख्यमंत्री बना दिए गए हैं और एक व्यक्ति दो पदों पर नहीं रह सकता। इसके चलते श्री साव के उप मुख्यमंत्री बन जाने के बाद से छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा को लेकर कई नामों की चर्चा  पिछले कई दिनों से लगातार चल रही थी। इसमें कई वरिष्ठ नेताओं के नाम सामने आ रहे थे। लेकिन मौका विधायक किरण सिंह देव को मिल गया है।




  • ... 


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता