छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज़।। पिछली सरकार, राज्य में नक्सल गतिविधियों से मुक्ति मिल जाने का दावा करती थी, लेकिन तब राज्य की मुख्य विपक्ष...
छत्तीसगढ़।
असल बात न्यूज़।।
पिछली सरकार, राज्य में नक्सल गतिविधियों से मुक्ति मिल जाने का दावा करती थी, लेकिन तब राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी,राज्य सरकार पर नक्सलवाद को संरक्षण देने का आरोप लगाती थी, और अब लग रहा है कि भाजपा का जो कॉन्सेप्ट रहा है प्रदेश में पार्टी की सरकार बन जाने के बाद पार्टी उस रास्ते पर तेजी से काम करने शुरू करने जा रही है।अब राज्य में नई सरकार बनी है तो नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तेज किया जा रहा है। राज्य में आज एक बड़ी बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की है और नक्सल विरोधी अभियान को तेज करने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के दौरान नक्सली हिंसा की कई घटनाएं हुई जिसमें सुरक्षा बल के कई जवानों सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों की जान भी चली गई है। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बन गई है तो नक्सल गतिविधियों के खात्मे पर फिर से फोकस किया जा रहा है।
यह उम्मीद की जाती रही है कि प्रदेश में सरकार बदलने के बाद,नई सरकार कई सारे कामों में बदलाव करना शुरू करेगी। जब पहले 15 वर्षों के दौरान प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो उसने नक्सलवाद के खात्मे के लिए बड़ा कदम उठाया था और उस पर लगातार अभियान चलाया था। वैसे पिछले 5 वर्षों के दौरान राज्य में छत्तीसगढ़ में नक्शा हिंसा की घटनाएं न के बराबर हुई है। लेकिन इस पर भारतीय जनता पार्टी की अलग प्रतिक्रिया रही हैं। भाजपा का डाबर है कि कांग्रेस के समर्थन में प्रदेश में नक्सलवाद फल फूल रहा है और आगे बढ़ रहा है। विधानसभा चुनाव के दौरान नारायणपुर में एक भाजपा नेता की हत्या कर दी गई तो वही गरियाबंद जिले में चुनाव ड्यूटी में लगे सुरक्षा बल के एक जवान की हत्या कर दी गई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ली उच्च स्तरीय बैठक
मुख्य सचिव एवं डीजीपी समेत समस्त वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित
पुलिस और ख़ुफ़िया विभाग के सभी बड़े अधिकारी भी उपस्थित
नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की
अभियान में तेज़ी लाने के दिए निर्देश
शहीदों के परिवार को हर संभव सहायता दिलाने के निर्देश
डीजीपी स्वयं करें मॉनिटरिंग
अधिकारियों को दिए सख़्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा
हिंसा नक्सलियों की बौखलाहट का परिचायक
विकास से जीतेंगे लोगो का विश्वास
केंद्र सरकार के सहयोग से करेंगे नक्सलवाद का ख़ात्मा