Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


तीन अलग-अलग मामलो में धारदार हथियार लेकर गुण्डागर्दी करने वाले आदतन बदमाश गिरफ्तार, थाना सुपेला व चैकी स्मृति नगर की संयुक्त कार्यवाही- आमजनो को चाकू लहरा कर फैला रहे थे दहशत

सुपेला आरोपियों से एक-एक धारदार हथियार चाकू जप्त       ज्ञात हो कि दिनांक 11.10.2023 के रात्रि 08ः00 बजे करीबन सूचना मिली कि एक व्यक्ति शीतल...

Also Read

सुपेला




आरोपियों से एक-एक धारदार हथियार चाकू जप्त

      ज्ञात हो कि दिनांक 11.10.2023 के रात्रि 08ः00 बजे करीबन सूचना मिली कि एक व्यक्ति शीतला मंदिर के पास इंदिरा नगर सुपेला के पास एवं दिनांक 11.10.2023 को ही रात्रि करीबन 09ः00 बजे एक व्यक्ति इंदिरा नगर तालाब के पास तथा दिनांक 12.10.2023 को एक व्यक्ति खम्हरिया भाठा पानी टंकी के पास आम जगह में धारदार हथियार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगो को डरा धमका रहे है।

  आदतन बदमाशो पर सतत् निगाह रखते हुए अपराधियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है। इसी तारतम्य में थाना सुपेला व चौकी स्मृति नगर की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबीर सूचना के आधार पर तीनो संदेही 01. अकबर खान उर्फ बाठू, 02. विकास पाल उर्फ बकरी एवं 03. मनोज नेताम को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से एक-एक लोहे का धारदार हथियार चाकू जप्त किया गया। आरोपी 01. अकबर खान उर्फ बाठू, 02. विकास पाल उर्फ बकरी एवं 03. मनोज नेताम को दिनांक 12.10.2023 को न्यायिक रिमाण्ड में दुर्ग जेल भेजा गया। आरोपी आदतन अपराधी है। पूर्व में भी आरोपियों के विरूद्ध थाना सुपेला में कई अपराध दर्ज है। 

  इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा थाना प्रभारी थाना सुपेला, उप निरीक्षक नवीन राजपूत चैकी प्रभारी स्मृति नगर, मनीष वाजपेयी, सउनि दिनेश सिंह, झुमुकलाल ठाकुर, प्रधान आरक्षक राकेश राय, अहफाज खान, आरक्षक राहुल साव, अभय सिंह का विशेष योगदान रहा।

*की गई कार्यवाही:-*

*अपराध क्रमांक:- 832,833,834/2023*

*धारा:- 25, 27 आर्म्स एक्ट*

*जप्ती:- 03 धारदार हथियार चाकू*

*गिरफ्तार आरोपी:- 01. अकबर खान उर्फ बाठू पिता लल्लू खान उम्र 32 साल निवासी भारत माता चैक कृष्णा नगर सुपेला जिला दुर्ग छ.ग.

02. विकास पाल उर्फ बकरी पिता शिवचरण पाल उम्र 30 साल निवासी हनुमान मंदिर के पास सुपेला जिला दुर्ग छ.ग.*

03. मनोज नेताम पिता भीकु नेताम उम्र 35 साल निवासी जैत खाम के पास ग्राम खम्हरिया भाठा चैकी स्मृति नगर थाना सुपेला जिला दुर्ग छ.ग.