Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने क्षेत्र के विकास के लिए दी 7 करोड़ 43 लाख 12 हजार रुपए की सौगात, विधायक होने के नाते लोगों की मांगों को पूरा करने का हर संभव प्रयास कर रहे है- मंत्री अकबर- क्षेत्र के 86 ग्रामों में 5 करोड़ 83 लाख 46 हजार रूपए की लागत से बनेगी सीसी और डब्लूबीएम रोड़

कवर्धा 01 करोड़ 59 लाख 66 हजार रूपए की लागत से मंडी का होगा विकास, धान खरीदी केन्द्र राम्हेपुर एवं सोनपुरी रानी में बनेगा किसान कुटीर प्रदेश ...

Also Read

कवर्धा




01 करोड़ 59 लाख 66 हजार रूपए की लागत से मंडी का होगा विकास, धान खरीदी केन्द्र राम्हेपुर एवं सोनपुरी रानी में बनेगा किसान कुटीर

प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री और कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर अपने निर्वाचन क्षेत्र के समुचित विकास के लिए लगातर सौगातों की झड़ी लगा रहें है। मंत्री श्री अकबर ने आज कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए 7 करोड़ 43 लाख 12 हजार रूपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत 86 ग्रामों में सीसी रोड निर्माण कार्य और डब्लू बी एम रोड निर्माण कार्य शामिल है। इसके अतिरिक्त उपमंडी प्रांगण एवं मंडी क्षेत्र कवर्धा में स्वागत द्वार लगाने के लिए, मंडी प्रांगण एवं कव्हर्ड ऑक्शन प्लेटफार्मों में आंतरिक एवं बाहय विद्युतीकरण कार्य,  मुख्य नवीन मंडी गेट के बाजू में 04 नग शेण्ड्रीशॉप निर्माण कार्य और धान खरीदी केन्द्र राम्हेपुर एवं सोनपुरी रानी में किसान कुटीर निर्माण कार्य शामिल है। इस बड़ी सौगात के लिए कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच, सचिवों एवं नागरिकों ने मंत्री श्री अकबर के प्रति आभार प्रकट किया है।

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार यहां के लोगों और प्रदेश के समुचित विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सीसी रोड निर्माण के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से लेकर आमजनों ने मांग की थी। उन्होने कहा कि इस क्षेत्र के विधायक होने के नाते जनभावनाओं को पूरा करने के लिए लोगों की मांगों को पूरा करने का हर संभव प्रयास कर रहे है। सीसी रोड निर्माण कार्य की भूमिपूजन होने से लोगों में सरकार के प्रति एक विश्वास जागा है। सड़क निर्माण होने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधाएं बढेंगी। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू,  कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवा राम साहू, पार्षद श्री अशोक सिंह, श्री भीखम कोसले, श्री सुनील साहू, श्री अगम दास अनंत, श्री विरेन्द्र जांगड़े, श्री धनश्याम साहू सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

इन गावों में बनेगी सीसी और डब्लूबीएम रोड


केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने क्षेत्र के विकास के लिए 5 करोड़ 83 लाख 46 हजार रूपए की बड़ी सौगात दी। भूमिपूजन ग्रामों में ग्राम चिल्फीघाटी, घुघरीकला, महराजपुर, भागूटोला, हाथी डोब, सिंघनपुरी, बोटेसुर, लखनपुर, दादूटोला, सोहागपुर, नंदनी, खैरबनाकला, दरगंवा, खुंटू, कुकरापानी, बिसनपुरा, मिनमिनिया मैदान, भालुचुवा, खैरबनाखुर्द, खैरा, मारियाटोला, शीतलपानी, कारेसरा, जोराताल, बासिनझोरी, मानिकपुर, खड़ौदाखुर्द, नेउरगांव, ,खंडसरा, बर्घरा, उसलापुर, भटेलाटोला, समनापुर जंगल, बरबसपुर जंगल, बिजई, कामनबोड, कोयलारी, छपरी, बैगाटोला, पोड़ी, अमलीडीह, बैहरसरी, परसहा, बरकोही, तितरी, बैजलपुर, रंहगी, बरकोही, सिंघनपुरी, लखनपुर, मांदीभाटा, बावापथरा, खैरझिटी, मानिकचौरी, मोटियारी, भालुचुवा, चंडालपुर, रहंगी, बुधवारा, खपरी, कान्हाभैरा, कारेसरा, जोराताल, बासिनझोरी, लखनपुर, लेंजाखार, बरभांवर, सिल्हाटी, डबराभाट, धनौरा, उसरवाही, सरईपतेरा, साल्हेवारा, लोहारीडीह, राम्हेपुर, महराजपुर, महराटोला, गांगचुवा, सिवनीकला, भिंभौरी, नागवाही, अगरी, सरोधा और सिंगारपुर शामिल है।


धान खरीदी केन्द्र राम्हेपुर एवं सोनपुरी रानी में बनेगा किसान कुटीर


केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने 54 लाख 56 हजार रूपए की लागत से उपमंडी प्रांगण एवं मंडी क्षेत्र कवर्धा में स्वागत द्वार लगाने के लिए, 60 लाख रूपए की लागत से मंडी प्रांगण एवं कव्हर्ड ऑक्शन प्लेटफार्मों में आंतरिक एवं बाहय विद्युतीकरण कार्य, 18 लाख 10 हजार रूपए की लागत से मुख्य नवीन मंडी गेट के बाजू में 04 नग शेण्ड्रीशॉप निर्माण कार्य और 27 लाख रूपए की लागत से धान खरीदी केन्द्र राम्हेपुर एवं सोनपुरी रानी में किसान कुटीर निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।