Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई में राष्ट्रीय खेल दिवस का रंगारंग आयोजन

  भिलाई। असल बात न्यूज़।।    सुप्रसिद्ध भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस की स्मृति में सेंट थॉमस महाविद्यालय, रूआबांधा, भिलाई द्...

Also Read

 भिलाई।

असल बात न्यूज़।।   

सुप्रसिद्ध भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस की स्मृति में सेंट थॉमस महाविद्यालय, रूआबांधा, भिलाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय खेल दिवस का रंगारंग आयोजन किया गया| सर्वप्रथम महाविद्यालय के खेल अधिकारी  कैलाश नारायण वर्मा ने छात्र- छात्राओं को मेजर ध्यानचंद का संक्षिप्त परिचय देते हुए सभी को शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम करने की प्रेरणा दी।

 महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ देबजानी मुख़र्जी ने खेल दिवस के उपलक्ष्य में छात्र- छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए उत्साहित किया| महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम. जी. रोईमोन एवं प्रशासक  डॉ जोशी वर्गीस ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को अपनी शुभकामनायें दी| कार्यक्रम के दौरान बालिका एवं बालक वर्ग के लिए हाफ मैराथन का आयोजन किया गया तथा विजयी छात्र - छात्राओं को प्राचार्य एवं प्राध्यापकों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

 कार्यक्रम में शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ अनुपमा गंगराड़े द्वारा सभी विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों के लिए रिदमिक ज़ुम्बा का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण एवं छात्र- छात्राओं ने पुरे उत्साह के साथ भाग लिया| कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ जे मजू एवं कम्प्यूटर साइंस विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ संतोष मिरी ने निर्णायक की भूमिका निभाई| कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधन विभाग के सहायक प्राध्यापक महेंद्र इखार ने दिया| इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, अन्य कर्मचारी एवं छात्र - छात्राएं उपस्थित थे|