Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

पाटन दुर्ग से खबर, मेहत्तर लाल वर्मा, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल

  पाटन, दुर्ग। असल बात न्यूज़।।    यहां खबर है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  मेहत्तर  लाल वर्मा ने कांग्रेस छोड़ दी है और उन्होंने भाजपा में प...

Also Read

 पाटन, दुर्ग।

असल बात न्यूज़।।   

यहां खबर है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मेहत्तर लाल वर्मा ने कांग्रेस छोड़ दी है और उन्होंने भाजपा में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया  की उपस्थिति में दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित एक समारोह में भाजपा में प्रवेश किया। इस अवसर पर सांसद और पाटन से भाजपा के प्रत्याशी विजय बघेल, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय विशेष रूप से उपस्थित थे। 

उल्लेखनीय की श्री वर्मा कांग्रेस में लंबे वर्षों से सक्रिय थे और सामाजिक कार्यों में भी लगातार सक्रिय रहने की वजह से क्षेत्र में उनकी अपनी अलग पहचान है। भाजपा में प्रवेश करने पर उनका मंच पर उपस्थित अतिथियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल माला पहनकर जोशीला स्वागत किया गया।


  • ........


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता