Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कामधेनु विश्वविद्यालय में इंप्लीमेंटेशन ऑफ एन.ए.आर.ई.एस. ब्लेंडेड लर्निंग प्लेटफॉर्म विषय पर कार्यशाला

  दुर्ग। असल बात न्यूज़।।      दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग में में इंप्लीमेंटेशन ऑफ एन.ए.आर.ई.एस. ब्लेंडेड लर्निं...

Also Read

 दुर्ग।

असल बात न्यूज़।।   

 दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग में में इंप्लीमेंटेशन ऑफ एन.ए.आर.ई.एस. ब्लेंडेड लर्निंग प्लेटफॉर्म एट डी.एस.व्ही.सी.के.वी. विषय पर  एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विषय के विशेषज्ञों के द्वारा ष्इंप्लीमेंटेशन ऑफ एन.ए.आर.ई.एस. ब्लेंडेड लर्निंग प्लेटफॉर्म एट डी.एस.व्ही.सी.के.वी. विषय पर व्याख्यान दिया गया।

  कुलपति एवं संभागायुक्त दुर्ग  महादेव कावरे के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में  पशुचिकित्सा  एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा के सभागार  डॉ.आर.सी.घोष, निदेशक शिक्षण एवं नोडल अधिकारी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के निदेशकगणों, अधिष्ठातागणों, प्राध्यापकगणों विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी की उपस्थिति में यह कार्यशाला आयोजित किया गया।  कार्यशाला में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली में स्थित भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान में कार्यरत श्री समीर श्रीवास्तव, सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ द्वारा ष्इंप्लीमेंटेशन ऑफ एन.ए.आर.ई.एस. ब्लेंडेड लर्निंग प्लेटफॉर्म एट डी.एस.व्ही.सी.के.वी. विषय पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से शिक्षको, वैज्ञानिकों को अपना व्याख्यान दिया गया। इस कार्यशाला में बताया गया कि शिक्षक, वैज्ञानिक अपने व्याख्यानों की प्रस्तुति भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की वेबसाइट पर कैसे अपलोड कर सकते हैं, अपलोड करने का तरीका क्या होगा एवं विद्यार्थियों को उस प्रस्तुति, व्याख्यान एवं अध्ययन सामग्री को कार्यालयीन समय के अतिरिक्त अन्य समय पर आई.सी.ए.आर. के वेबसाइट पर जाकर देखने का तरीका क्या होगा इस पर विस्तृत जानकारी दी। 

कुलपति श्री कावरे ने समय-समय पर ऐसे व्याख्यान आयोजित करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे व्याख्यान शिक्षको/वैज्ञानिकों एवं छात्र-छात्राओं के लिए लाभकारी  होते  है।


  • ...........


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता