Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भाजपा की मैराथन बैठकों में मंडाविया ने तैयार की चुनाव जीतने की रणनीति

 भाजपा की मैराथन बैठकों में बनी चुनावी रणनीति रायपुर।  असल बात न्यूज़।।     भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व केंद्री...

Also Read

 भाजपा की मैराथन बैठकों में बनी चुनावी रणनीति


रायपुर। 

असल बात न्यूज़।।  

 भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज मैराथन बैठकें कर कांग्रेस के खिलाफ चुनावी अभियान तेज कर दिया। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सारे दिन बैठकों का दौर चला। सुबह 10.30 बजे से शुरू बैठकों का सिलसिला  शाम तक चलता रहा। जिसमें सोशल मीडिया, आईटी सेल,  मीडिया टीम की बैठक, घोषणा पत्र संयोजक सहसंयोजक की बैठक, नरेटिव टीम के साथ बैठक हुई। 

बैठकों में प्रदेश चुनाव सह प्रभारी मनसुख मंडाविया ने मार्गदर्शन दिया कि किस तरह कार्य करना है और कांग्रेस की हवा निकाल कर रख देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए कांग्रेस कोई चुनौती नहीं है। भाजपा हर चुनौती से पार पाने की क्षमता रखती है। हम विजय के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। चुनाव सह प्रभारी के मार्गदर्शन में रणनीतिक मंथन किया गया।

चुनाव सह प्रभारी केंद्रीय मंत्री श्री मंडाविया के साथ  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल,  प्रदेश संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन,  महामंत्री संगठन पवन साय ने बैठक ली।