Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

दुर्ग पार्षद कांग्रेस ने जीता, अहिवारा भाजपा ने

  दुर्ग। असल बात न्यूज़।।     दुर्ग जिले में स्थानीय निकायों में पार्षद पद के लिए हो रहे चुनाव के अंतिम परिणाम सामने आ गए हैं। इसमें नगर निग...

Also Read

 दुर्ग।

असल बात न्यूज़।।    

दुर्ग जिले में स्थानीय निकायों में पार्षद पद के लिए हो रहे चुनाव के अंतिम परिणाम सामने आ गए हैं। इसमें नगर निगम दुर्ग में पार्षद पद के चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की है तो वही नगर पालिका परिषद अहिवारा में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।इन दोनों स्थानों पर भारी मतदान हुआ था। मतदान के दौरान प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। 

मतदान के अंतिम परिणाम के अनुसार नगर निगम दुर्ग में प्रीति गीते ने एक हजार 391 मत हासिल किए हैं। इन्हें सबसे अधिक वोट प्राप्त हुआ है। इसके बाद यहां भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमला साहू दूसरे स्थान पर रही हैं। उन्हें सिर्फ 744 वोट हासिल हो सका। निर्दलीय प्रत्याशी खिलेश्वरी निर्मलकर सिर्फ 68 वोट हासिल कर सकी। यहां 29 वोट खारिज भी हो गया है।

नगर पालिका अहिवारा के वार्ड क्रमांक 14 के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी डोमार सिंह पटेल और भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मीना चमन जोशी के बीच सीधे मुकाबले की स्थिति थी।इसमें  डोमार सिंह पटेल को 297 वोट हासिल हुए और मीना चुम्मन जोशी को 448 वोट प्राप्त हुए।






  • असल बात न्यूज़

    सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

     पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

    https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

    ...............


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता