Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, रायगढ़ मे दूसरे दिन रामायण की विविधरंगी प्रस्तुतियां, : झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के कलाकारों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर दी प्रस्तुतियां

  रायपुर, रायगढ़।  असल बात न्यूज़।।           00 विशेष संवाददाता     भक्तिपूर्ण वातावरण में यहां राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, के दूसरे दिन का क...

Also Read

 रायपुर, रायगढ़।

 असल बात न्यूज़।।

         00 विशेष संवाददाता   


भक्तिपूर्ण वातावरण में यहां राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, के दूसरे दिन का कार्यक्रम शुरू हो गया है।महोत्सव में दूसरे दिन  रामायण की विविधरंगी प्रस्तुतियां दीं जा रही हैं।आज कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड से आए कलाकार दल की प्रस्तुति के साथ हुई।झारखंड के कलाकारों द्वारा अरण्यकांड पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। 

झारखंड के कलाकारों द्वारा रामायण के सीता हरण  और राम द्वारा शबरी के झूठे बेर खाने के प्रसंग पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत एवं स्कूल मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दीप प्रज्ज्वलित कर आज के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मंत्री श्री अमरजीत भगत ने महोत्सव में उपस्थित दर्शकों को सम्बोधित करते हुए स्वयं स्वागत लोकगीत गाया।


इस अवसर पर लोकगायक दिलीप षडंगी ने अपनी टीम के साथ हनुमान चालीसा की प्रस्तुति  दी। महोत्सव में उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की थाप के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया।

महाराष्ट्र के वर्धा के आए कलाकार दल ने अरण्य कांड पर मनमोहक प्रस्तुति दी।

श्रीराम के वनवास कथा से जुड़े प्रसंग की जीवंत प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

महाराष्ट्र के वर्धा के आए कलाकार दल ने अरण्य कांड पर मनमोहक प्रस्तुति दी।

श्रीराम के वनवास कथा से जुड़े प्रसंग की जीवंत प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश से आए कलाकार दल ने अरण्यकांड पर जीवंत प्रस्तुति दी। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने उस दृश्य को दर्शकों के समक्ष जीवंत कर दिया जब दंडकारण्य में राम ने शबरी के जूठे बेर खाए थे।