Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भाजपा कद्दावर नेता शेट्टार ने कांग्रेस का दामन थामा

    बेंगलुरू,  कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता जगदीश शेट्टार सोमवार को यहां औपचारिक रूप से कां...

Also Read

 


 बेंगलुरू,  कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता जगदीश शेट्टार सोमवार को यहां औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये। श्री शेट्टार ने रविवार को भाजपा का दामन छोड़ दिया था।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने उनका स्वागत किया। श्री शेट्टार आज सुबह बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।
श्री शिवकुमार ने कहा, “जगदीश शेट्टार की ओर से कोई मांग नहीं की गयी है, हम उन्हें कुछ भी नहीं दे रहे हैं। उन्हें (जगदीश शेट्टार) पार्टी के सिद्धांतों और नेतृत्व के अनुसार चलना होगा। हम देश को एकजुट रखना चाहते हैं और इसे केवल कांग्रेस ही ऐसा कर सकती है।”
इस बीच रविवार को प्रदेश भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा ने विधान चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद पार्टी छोड़ने के श्री शेट्टार के फैसले की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंंने कहा कि वह उन्हें माफ नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री बसवरालज बोम्मई ने कहा कि श्री शेट्आर के इस तरह के कदम से उन्हें तकलीफ पहुंची है।