दुर्ग। असल बात न्यूज़।। भारतीय जनता पार्टी, जिला- दुर्ग के द्वारा रा सु का को आदिमजाति विरोधी और हिंदूविरोधी कानून बताते हुए उसके खिलाफ ...
दुर्ग।
असल बात न्यूज़।।
भारतीय जनता पार्टी, जिला- दुर्ग के द्वारा रा सु का को आदिमजाति विरोधी और हिंदूविरोधी कानून बताते हुए उसके खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। हिंदी भवन के सामने इस धरना प्रदर्शन में पूरे जिले से पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।
भाजपा के द्वारा कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में ईसाई मिशनरियों द्वारा अनुसूचित जनजाति समुदाय का दबावपूर्वक जबरन धर्मांतरण लगातार किया जा रहा है। इससे अनुसूचित जनजाति समाज में भयंकर आक्रोश व्याप्त है। मिशनरियों द्वारा जनजाति समुदाय पर किए जा रहे हमले तथा धर्मांतरण का विरोध करने वालों पर रासुका लगाने का कानून बना दिया गया है।