रायपुर, कोंडा गांव। असल बात न्यूज़।। भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व वरिष्ठ मंत्री सुश्री लता उसेंडी के पिताज...
रायपुर, कोंडा गांव।
असल बात न्यूज़।।
भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व वरिष्ठ मंत्री सुश्री लता उसेंडी के पिताजी पूर्व विधायक मंगल राम उसेंडी के निधन पर भाजपा ने विनम्र श्रद्धांजलि दी है। उनके निधन पर प्रदेश भर के जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने भी मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने स्वर्गीय उसेंडी की कर्मठता और समर्पण को स्मरण करते हुए कहा कि वह निष्ठावान कार्यकर्ता और समर्पित जनसेवी थे।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने स्वर्गीय उसेंडी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह ऐसे संस्कारी पुरुष थे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को त्याग तपस्या और बलिदान की शिक्षा दी। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा उसेंडी परिवार के साथ ही भारतीय जनता पार्टी को भी यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उसेंडी जी भाजपा परिवार के लिए मार्गदर्शक थे, उनका निधन हमारी व्यक्तिगत क्षति है।
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने स्वर्गीय मंगल राम उसेंडी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने हमेशा जनसेवा को अपना पहला दायित्व माना और उसे आजीवन निभाया।
%20(22).jpeg)

"
"
" alt="" />
" alt="" />


