Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर, एक महिला की मौत

  रायपुर, बिलासपुर। असल बात न्यूज़।। बिलासपुर के सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की खब...

Also Read

 

रायपुर, बिलासपुर।

असल बात न्यूज़।।

बिलासपुर के सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की खबर मिली है। खबर के अनुसार इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्घटना में महिला की मौत पर आने पर शोक व्यक्त किया है, तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के कुशल होने की कामना की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव पूर्णता सकुशल हैं। लेकिन इस दौरान उनकी ड्यूटी में तैनात एक आरक्षक भी घायल हो गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने छत्तीसगढ़ विधान सभा के उपाध्यक्ष स्वर्गीय मनोज मण्डावी के गृह ग्राम नथिया नवागांव में शोक संतप्त परिजनों से भेंट करने गए हुए थे वहां से लौटने के दौरान यह दुर्घटना हो गई। हादसे में एक महिला की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई है।