रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज मंत्री परिषद की बैठक रखी गई है। यह बैठक आज 6 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास क...
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज मंत्री परिषद की बैठक रखी गई है। यह बैठक आज 6 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी। जानकारी अनुसार, कैबिनेट में कर्मचारियों की हड़ताल और उनकी मांगों के संबंध में भी चर्चा हो सकती है, क्योंकि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारी हड़ताल पर थे।
जिन मांगों पर सहमति बनी है, उसमें गृह भाड़ा भत्ते का भी मुद्दा है, जो 2016 से पेंडिंग है। इस पर कमेटी बनाने का प्रस्ताव है।
अक्टूबर-नवंबर में धान तैयार हो जाएगा। इससे पहले धान खरीदी और बारदानों के अलावा मार्कफेड के लिए बैंक गारंटी की भी व्यवस्था करनी होगी। इस विषय पर भी कैबिनेट में बातचीत की जाएगी। इसके अलावा नए आत्मानंद स्कूल और कॉलेज के संबंध में भी कैबिनेट( Cabinet Meeting) में स्वीकृति हो सकती है। रायगढ़ में नया कॉलेज खोलने का प्रस्ताव है। कुछ नए कॉलेज के लिए भी प्रस्ताव आ सकता है।