Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस का दिल्ली में हल्ला बोल प्रदर्शन, वरिष्ठ मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ,मोहम्मद अकबर सहित कई नेता हुए शामिल

  नई दिल्ली, छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज़।।   देश में बेतहाशा बढ़ी हुई महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस के द्वारा दिल्ली में आज आयोजित विशा...

Also Read

 

नई दिल्ली, छत्तीसगढ़।

असल बात न्यूज़।।

 देश में बेतहाशा बढ़ी हुई महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस के द्वारा दिल्ली में आज आयोजित विशाल रैली और प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदेश कांग्रेस  ने कहा है कि यदि यूपीए शासन काल से तुलना में आज हर चीज की कीमत बेहिसाब बढ़ी हुई है। कुछ चीजों के दाम दोगुने से भी अधिक हो गए हैं। एलपीजी सिलेंडर वर्ष 2014 में 410 रू. प्रति सिलेंडर थी जो वर्ष 2022 में 1100 प्रति सिलेंडर कीमत में 166 प्रतिशत की वृद्धि, पेट्रोल 2014 में 71 रू. प्रति लीटर थी जो वर्ष 2022 में 100 रू. प्रति लीटर, कीमत में 40 प्रतिशत की वृद्धि, डीजल वर्ष 2014 में 57 रू. प्रति लीटर थी जो वर्ष 2022 में 95 रू. प्रति लीटर कीमत में 75 प्रतिशत की वृद्धि, सरसों तेल वर्ष 2014 में 90 रू. प्रति किलो थी, जो वर्ष 2022 में 200 रू. प्रति किलो कीमत में 122 प्रतिशत की वृद्धि, आटा वर्ष 2014 में 22 रू. प्रति किलो थी जो वर्ष 2022 में 35-40 रू. प्रति किलो कीमत में 81 प्रतिशत की वृद्धि, दूध वर्ष 2014 में 35 रू. प्रति लीटर थी जो 2022 में 60 रू. प्रति लीटर कीमत में 71 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसी तरह सब्जियों की कीमतों में 35 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। नमक 41 प्रतिशत महंगा हुआ है। दालें 60-65 प्रतिशत तक महंगी हो गई है। मोदी सरकार महंगाई को तो नियंत्रित कर नहीं पा रही है उल्टा पहले से ही परेशान जनता पर टैक्स का बोझ डाल कर अपना खजाना भरने में लगी है। 

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर साय ने बताया है कि आज  श्री @RahulGandhi   के आह्वान पर महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली में वे मंत्री अकबर भाई  एवं मंत्रीमंडल के अन्य साथियों के साथ सम्मिलित हुए हैं। इस रैली मे उमड़े विशाल जनसैलाब ने इस विरोध प्रदर्शन को दृढ़ता से समर्थन दिया है। उन्होंने महिला के खिलाफ प्रदर्शन पर सभी से समर्थन की अपील की है।