Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


हड़ताल खत्म, पूरे प्रदेश में पिछले 11 दिनों से था सरकारी कामकाज पूरी तरह से ठप

0 हड़ताल की वापसी में मंत्री रविंद्र चौबे की रही है महत्वपूर्ण भूमिका   रायपुर । असल बात न्यूज़।।  प्रदेश भर में चल रहे अधिकारियों कर्मचारिय...

Also Read

0 हड़ताल की वापसी में मंत्री रविंद्र चौबे की रही है महत्वपूर्ण भूमिका

 रायपुर ।

असल बात न्यूज़।। 

प्रदेश भर में चल रहे अधिकारियों कर्मचारियों के हड़ताल के बारे में असल बात न्यूज़ ने आज सुबह की संभावना जताई थी कि इस हड़ताल के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण हो सकता है और आज इस हड़ताल पर बड़ा फैसला हो सकता है।अब यही हुआ नजर भी आ रहा है। पिछले 11 दिनों से चल रही कर्मचारियों अधिकारियों की हड़ताल आज खत्म हो गई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने इस हड़ताल को वापस करने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि इस हड़ताल के चलते पूरे प्रदेश भर में शासकीय कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया था। बताया जा रहा है कि मंत्री स्तर पर आश्वासन मिलने के बाद यह हड़ताल खत्म किया गया है। इससे पहले हम आपको यह भी बताना चाहेंगे कि आज सुबह भी अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर थे और सरकारी कामकामकाज आज सुबह से भी पूरी तरह से ठप था । हड़ताल खत्म करने के बाद विभिन्न कार्यालयों में तृतीय वर्ग, चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों को काम पर वापस लौटते देखा जा रहा है।


छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की 11 दिन से चल रही कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। एक दिन पहले सभी संगठनों की बैठक के बाद छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के कोर ग्रुप को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया था। इसके बाद आज यह निर्णय सामने आया है। फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने कर्मचारियों से कहा, फेडरेशन ने हड़ताल की मांगों के संबंध में सरकार के सामने अपना पक्ष रखा है। वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे इसमें मध्यस्थता कर रहे हैं।

महंगाई भत्ते और सातवें वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ते के लिए पिछले 12 दिन से चल रही कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। एक दिन पहले सभी संगठनों की बैठक के बाद छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के कोर ग्रुप को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया था। इसके बाद आज यह निर्णय सामने आया है।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान जब डीए का सवाल आया, तब सीएम ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि हम शनिवार रविवार छुट्टी दे रहे हैं। ओल्ड पेंशन स्कीम भी लागू भी की है। मैं फिर से अपील करता हूं काम पर वापस आएं कर्मचारी। सीएम ने कहा, हम शिक्षकों की लगातार भर्ती कर रहे हैं, पुलिस में भी लगातार भर्ती हो रही है। मैं सवाल करता हूं कि हम राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसानों को लाभ दे रहे, मुफ्त में लोगों का इलाज करा रहे, बच्चों को स्वामी आत्मानंद स्कूलों में पढ़ा रहे, ये सब रेवड़ी है क्या? छत्तीसगढ़ में साम्प्रदायिकता की कोई जगह नहीं है, ये यहां की जनता कई बार बता चुकी है। 

दुर्ग जिले में अधिकारियों कर्मचारियों की आज सुबह से  हड़ताल का दृश्य, अच्छी खासी उपस्थिति रही




असल बात न्यूज़

सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

 पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

...............

................................

...............................

असल बात न्यूज़

खबरों की तह तक, सबसे सटीक , सबसे विश्वसनीय

सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता