Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

हड़ताली कर्मचत्यो के प्रति सरकार हुई नरम,नया आदेश, दो सितंबर को ड्यूटी पर उपस्थित होने वाले कर्मचारियों के हड़ताल की अवधि का अवकाश होगा अवकाश,

  रायपुर । असल बात न्यूज़।।  राज्य सरकार के अधिकारियों कर्मचारियों के हड़ताल के मामले में राज्य सरकार आज नरम नजर आ रही है। सरकार की ओर से आज...

Also Read

 रायपुर ।

असल बात न्यूज़।। 

राज्य सरकार के अधिकारियों कर्मचारियों के हड़ताल के मामले में राज्य सरकार आज नरम नजर आ रही है। सरकार की ओर से आज एक नया आदेश  जारी किया गया है।इस आदेश के अनुसार दो सितंबर को ड्यूटी पर उपस्थित होने वाले कर्मचारियों  के हड़ताल की अवधि का अवकाश  स्वीकृत कर लिया जाएगा। इस आदेश को लेकर कर्मचारी संगठनों में चर्चा शुरू हो गई है तथा माना जा रहा है कि अंततः सरकार को उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करना होगा। इधर अधिकारियों कर्मचारियों की हड़ताल आज भी लगातार जारी रही और कर्मचारियों ने अपनी मांगें पूरी नहीं तक हड़ताल जारी रखने का संकल्प दोहराया है। कर्मचारियों की हड़ताल को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलना बढ़ता जा रहा है।

राज्य सरकार के द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों के हड़ताल के संबंध में कल जिस तरह का आदेश जारी किया गया था उसे लग रहा था कि सरकार इन आंदोलनरत कर्मचारियों से कड़ाई से निपटना चाहती है। लेकिन आज सरकार ने जिस तरह से करवट बदला है लग रहा है कि अब सरकार कर्मचारियों के मामले में नाम हुई है।

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा आज एक और आदेश जारी किया गया है जिसमें नवाखाई पर्व के लिए एक सितंबर को ऐच्छिक अवकाश की घोषणा कर दी गई है। पूर्व में नवखाई पर्व के लिए 3 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया था जिसे नए आदेश से अब बदल दिया गया है।

अभी त्यौहार का सीजन चल रहा है। आज तीजा पर्व है। तीजा पर्व महिलाओं का महत्वपूर्ण पर्व है। इस आंदोलन में भी बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी हिस्सा ले रही हैं। इतने महत्वपूर्ण पर्व पर उपवास होने के बावजूद सैकड़ों की संख्या में महिला कर्मचारी आज भी हड़ताल में शामिल हुई।  छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर राज्य के 105 से अधिक कर्मचारी संगठनों के लाखों कर्मचारी, अधिकारी नवे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे l दुर्ग जिले में प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन स्थल दिनभर सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों से भरा रहा। आंदोलनरत कर्मचारियों ने इस दौरान अपनी एकजुटता को निरंतर बनाए रखने का संकल्प लिया है तथा बार-बार इस बात को दोहराया गया कि सरकार के द्वारा कर्मचारी आंदोलन को तोड़ने के लिए तरह-तरह की साजिश की जा रही है।

  फेडरेशन ने अपनी 2 सूत्रीय प्रमुख मांग केंद्र के समान देय दिनांक से 34% महंगाई भत्ता एरियर्स सहित देने तथा सातवें वेतनमान के अनुरूप गृहभाड़ा भत्ता देने की मांग को दोहराया है।

उल्लेखनीय है कि फेडरेशन के आह्वान पर आंदोलन से राज्य के समस्त जिला एवं ब्लाक तहसील मुख्यालय में राज्य के 5 लाख कर्मचारी अधिकारी हड़ताल पर  है l साथ ही न्याययिक सेवा के कर्मचारी एवं प्रदेश के तहसीलदार, नायब तहसीलदार के हड़ताल पर होने के कारण जिला न्यायालय एवं राजस्व न्यायालय के सभी कार्य आगामी तिथि तक लंबित है l