Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

आंखों की रोशनी बढ़ाने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है हरा सेब

  नई दिल्ली . सेब का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन लाल सेब के अलावा हरे सेब का सेवन करने से भी सेहत को कई तरह के लाभ म...

Also Read

 


नई दिल्ली. सेब का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन लाल सेब के अलावा हरे सेब का सेवन करने से भी सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। हरे सेब में विटामिन ए, विटामिन के, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कॉपर, आयरन और जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए हरे सेब का सेवन करना फायदेमंद होता है। साथ ही इसका सेवन करने से वजन को कम करने में मदद मिलती है।

हरा सेब खाने के फायदे

1. आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए हरे सेब का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हरे सेब में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही ये आंखों के देखने की क्षमता को और बेहतर करता है।

2. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए हरे सेब का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हरे सेब में कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

3. टाइप-2 डायबिटीज में फायदेमंद
टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए हरे सेब का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हरे सेब में लाल सेब की तुलना में चीनी की मात्रा कम होती है और फाइबर कहीं ज्यादा होता है, जो टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद करता है।

4. पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में फायदेमंद
पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए हरे सेब का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हरे सेब में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही ये कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है।