Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

कौन है सबसे ज्यादा फायदेमंद, जानिए आम या पपीता

  नई दिल्ली. आम और पपीता का सेवन करना हर कोई पसंद करता है। आम गर्मियों के मौसम में खाने को मिलता है और पपीता पूरे साल खाने को मिलता है। आ...

Also Read

 


नई दिल्ली. आम और पपीता का सेवन करना हर कोई पसंद करता है। आम गर्मियों के मौसम में खाने को मिलता है और पपीता पूरे साल खाने को मिलता है। आम और पपीता का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। आम और पपीता दोनों में कई सारे पोषक तत्व के गुण पाए जाते है जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। दोनों फल अपनी जगह पर सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। आप इनका सेवन अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं। लेकिन पपीता की तुलना में लोग आम का सेवन करना ज्यादा पसंद करते हैं। किसी भी बीमारी में इन दोनों का फलों का सेवन करना फायदेमंद होता है। आम और पपीता दोनों में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

आम या पपीता कौन है सबसे ज्यादा फायदेमंद :

1. आम का सेवन गर्भवती महिलाएं कर सकती
गर्भवती महिलाओं को पपीता खाने की सलाह नही दी जाती है। क्योंकि पपीता का सेवन करने से गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान पहुंच सकता है। लेकिन आम का सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। इससे गर्भ में पल रहे शिशु को पोषक तत्व प्राप्त होता है।

2. आम का सेवन किसी भी समय कर सकते
सीमित मात्रा में आम का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है। लेकिन पपीते का सेवन किसी भी समय नहीं किया जा सकता है। क्योंकि पपीता का सेवन करने का एक सही समय होता है।

3. आम खून की कमी को पूरा करने में मदद करता
आम खून की कमी को पूरा करने में फायदेमंद होता है। क्योंकि आम में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो शरीर में होने वाले खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: तनाव को दूर करने के लिए अपनी डाइट करें इन फूड्स को शामिल, मूड रहेगा हमेशा बेहतर

4. पपीता सूजन को कम करने में मदद करता
पपीता सूजन को कम करने में फायदेमंद होता है। क्योंकि पपीता में सूजन रोधी गुण होते हैं जो सूजन को कम करने और दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।