बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच रणजी ट्रॉफी 2022 का फाइनल खेला जा रहा है। शनिवार को मैच का चौथा दिन है...
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच रणजी ट्रॉफी 2022 का फाइनल खेला जा रहा है। शनिवार को मैच का चौथा दिन है। मध्य प्रदेश की टीम 23 साल बाद रणजी फाइनल खेल रही है और मजबूत स्थिति में दिख रही है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सरफराज खान की 134 रनों की पारी के बदौलत मुंबई ने 374 रन का स्कोर खड़ा किया। मध्य प्रदेश की ओर से गौरव यादव ने चार विकेट लिए। जवाब में मध्य प्रदेश की टीम ने खबर लिखे जाने तक 6 विकेट खोकर 454 रन बना लिए हैं। मध्य प्रदेश के पास बड़ा स्कोर खड़ाकर मुंबई पर दबाव बनाने का मौका है। जानिए ताजा स्कोर
Day 4 LIVE SCORE Ranji Trophy Final 2022
11.25 AM: मध्य प्रदेश 455/6
- रजत पाटीदार: 111 रन नाबाद
- यश दुबे: 133 रन
- शुभम शर्मा: 116 रन
- मध्य प्रदेश की टीम को 81 की बढ़त।
10.50 AM: मध्य प्रदेश 424/5 (142 ओवर)
- रजत पाटीदार: 89 रन नाबाद
- पार्थ साहनी: 11 रन नाबाद
- यश दुबे: 133 रन
- शुभम शर्मा: 116 रन
- मध्य प्रदेश की टीम को 50 की बढ़त।
9.51 AM: मध्य प्रदेश 390/3 (128.5 ओवर)
- रजत पाटीदार: 77 रन नाबाद
- आदित्य श्रीवास्तव: 23 रन नाबाद
- यश दुबे: 133 रन
- शुभम शर्मा: 116 रन
- मध्य प्रदेश की टीम को 16 की बढ़त।