Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


Live, स्थानीय निकाय चुनाव में मतदान करने सुबह से लगी मतदाताओ की भारी भीड़, कोंटा सुकमा में पहले एक घंटे में ही 21% से अधिक मतदान

  रायपुर, भिलाई, दुर्ग। असल बात न्यूज़।।  स्थानी निकाय के चुनाव में स्थानीय सकता को चुनने के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग करने के ...

Also Read

 रायपुर, भिलाई, दुर्ग।

असल बात न्यूज़।। 

स्थानी निकाय के चुनाव में स्थानीय सकता को चुनने के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग करने के प्रति बड़ी उत्सुकता दिख रही है। लोग सुबह से ही मतदान करने मतदान केंद्रों में पहुंचने लगे हैं। कई मतदान केंद्रों से सुबह से ही भारी भीड़ लग जाने की खबर आ रही है। दिलचस्प बात  है कि मैदानी क्षेत्रों की तुलना में वन क्षेत्रों के स्थानीय निकाय चुनाव में मतदान के पहले घंटे के दौरान काफी अधिक मतदान होने की जानकारी सामने आ रही है। अपने अपने क्षेत्र में दिग्गज नेताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 

ताजा आंकड़ों के अनुसार मैदानी इलाकों की तुलना में 1 क्षेत्रों में काफी तेज गति से मतदान हो रहा है। यहां मतदान करने में मतदाताओं ने शुरुआत से भारी दिलचस्पी दिखाई है। वन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं की भारी भीड़ लगने लगी थी। कोंटा सुकमा में हो रहे स्थानीय निकाय के चुनाव में पहले 1 घंटे में हैं 21% से अधिक मतदान हो गया। इसी तरह से कांकेर जिले के नरहरपुर में भी पहले एक घंटे में ही 19% से अधिक मतदान हो गया है। पहले 1 घंटे के दौरान प्रेमनगर सरगुजा, शिवपुर चरचा, बैकुंठपुर कोरिया और भोपालपटनम बीजापुर में भी काफी तेज गति से मतदान हुआ हैै जहां पहले घंटे के दौरान क्रमशः 15.8% 10.15% 11.14% और 14.4% मतदान हो गया है। मैदानी इलाकों में मतदान का प्रतिशत अपेक्षाकृत काफी पिछड़ा हुआ दिख रहा है। पहले 1 घंटे के दौरान नगर निगम भिलाई क्षेत्र में सिर्फ 1.5 2%, रिसाली में 3.64%, और bhilai-3 चरोदा में भी सिर्फ 2.25% ही मतदान हुआ है।

आम निर्वाचन  सुबह 8 से 9 बजे का मतदान प्रतिशत

*नगर पालिक निगम*

1.बीरगांव- 7.25

2.भिलाई - 1.52

3.रिसाली-3.64

4.भिलाई चरोदा -2.25

*नगर पालिका परिषद*

1. शिवपुर चरचा-10.15

2.जामुल (दुर्ग) -2.81

3.सारंगढ़ (रायगढ़) -5.87

4 बैकुंठपुर (कोरिया) -11.14

5 खैरागढ़ (राजनांदगांव) -1.27

*नगर पंचायत*

1.प्रेमनगर(सूरजपुर) -15.98

2.नरहरपुर (कांकेर)- 19.64

3.कोंटा (सुकमा)-21.70

4.भैरमगढ़ (बीजापुर)-14.80

5 .भोपालपट्टनम( बीजापुर)- 14.14

6.मारो(बेमेतरा)-4.66 

अभी प्रात ताजा आंकड़ों के अनुसार मतदान शुरू होने के 3 घंटे के बाद मतदान की गति में और तेजी आ गई है। हर जगह मतदान केंद्रों में मतदाताओं की भारी भीड़ जुट रही है। पहले 3 घंटों के दौरान ही नरहरपुर कांकेर, कोंटा सुकमा, भोपालपटनम बीजापुर में 50% के आसपास का  हो गया है।

आम निर्वाचन  सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत

*नगर पालिक निगम*

1.बीरगांव-21.

2.भिलाई - 12.70

3.रिसाली-6.45

4.भिलाई चरोदा -14.37

*नगर पालिका परिषद*


2.जामुल (दुर्ग) -8.73

3.सारंगढ़ (रायगढ़) -19.88

5 खैरागढ़ (राजनांदगांव) -22.84

*नगर पंचायत*

1.प्रेमनगर(सूरजपुर) -49.91

2.नरहरपुर (कांकेर)- 53.85

3.कोंटा (सुकमा)-52.71

4.भैरमगढ़ (बीजापुर)-47.57

5 .भोपालपट्टनम( बीजापुर)- 46.17

6.मारो(बेमेतरा)-31.52 

आम निर्वाचन 1 बजे  तक का मतदान प्रतिशत

*नगर पालिक निगम

1.बीरगांव- 35.00

2.भिलाई - 17.57

3.रिसाली-26.24

4.भिलाई चरोदा -30.89

*नगर पालिका परिषद

1. शिवपुर चरचा-37.39

2.जामुल (दुर्ग) -अपडेट हो रहा है 

3.सारंगढ़ (रायगढ़) - 38.13

4 बैकुंठपुर (कोरिया) -38.94

5 खैरागढ़ (राजनांदगांव) -43.07

*नगर पंचायत

1.प्रेमनगर(सूरजपुर) - 71.09

2.नरहरपुर (कांकेर)- 74.86

3.कोंटा (सुकमा)-72.25

4.भैरमगढ़ (बीजापुर)-अपडेट हो रहा है 

5 .भोपालपट्टनम( बीजापुर)- अपडेट हो रहा है 

6.मारो(बेमेतरा)-अपडेट हो रहा है




दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल के साथ सेक्.5 इंग्लिश मिडीयम स्कूल मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।