Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

जानिए, अपने प्रत्याशियों को, नगर निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 6, रूआबांधा सेक्टर

  00  निकाय चुनाव में कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों का भी जोर  00 कई जगह जोगी कांग्रेस और अपना पार्टी भी मतदाताओं को कर रहे हैं प्रभा...

Also Read

 00  निकाय चुनाव में कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों का भी जोर 

00 कई जगह जोगी कांग्रेस और अपना पार्टी भी मतदाताओं को कर रहे हैं प्रभावित

भिलाई।

 असल बात न्यूज़।। 

पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में अभी दुर्ग जिले में स्थानीय निकाय का सबसे बड़ा चुनाव हो रहा है और पूरे प्रदेश के लोगों की नजर इस जिले की ओर लगी हुई है। राजनीतिक विश्लेषकों की भी यहां के एक-एक पल की राजनीतिक हलचल पर लगातार नजर लगी हुई है। सभी राजनीतिक पार्टियों के द्वारा इस चुनाव में  अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है। अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए और मतदाताओं को रिझाने के लिए राजनीतिक दलों के द्वारा अपने वरिष्ठ नेताओं और उनकी टीम को पूरी ताकत के साथ यहां झोंक दिया गया है।  वे सभी मतदाताओं को रिझाने दिन रात एक कर रहे हैं। यहां कई वार्ड ऐसे भी नजर आ रहे हैं जहां राजनीतिक दलों के मुकाबले में निर्दलियों का भी भारी जोर नजर आ रहा है,और ये प्रत्याशी भी मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने में कहीं भी पीछे नजर नहीं आ रहे हैं। 

    मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ सभी की धुकधुकी बढ़ती जा रही है  कि आखिर इस चुनाव में क्या होने जा रहा है, और चुनाव परिणाम क्या हो सकते हैं। हर दिन बीतने के साथ चुनाव प्रचार को तेज किया जा रहा है। गली-गली में रैलियां निकाली जा रही हैं। डोर टू डोर के दौर को बढ़ा दिया गया है। एक एक घर के द्वार तक पहुंचने तथा सभी वर्ग के लोगों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश की जा रही है। कहा तो यह भी जाता है कि जिस तरह से विधानसभा चुनाव में व्यापक स्तर पर प्रचार होता है उससे भी अधिक चुनाव प्रचार स्थानीय निकाय के चुनाव में दिख रहा है। गली गली, मोहल्ले चुनावी  बैनर पोस्टर झंडे से पट गए हैं। हर गली में चुनाव प्रचार करती गाड़ियां दौड़ती नजर आ रही हैं। राजनीतिक पार्टियों का चुनाव प्रचार तो चल ही रहा है, निर्दलीय प्रत्याशियों के द्वारा भी कई क्षेत्रों में धुआंधार चुनाव प्रचार किया जा रहा है और आम मतदाताओ तक अपनी पहुंच बनाने में सफलता हासिल की गई है और वे चुनाव प्रचार में कहीं पीछे नजर नहीं आ रहे हैं।

जामुल नगर पालिका परिषद क्षेत्र में तो जोगी कांग्रेस ने 20 वार्डों में से 18 वार्डों में अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि ये चुनावी समीकरण को बिगाड़ने अथवा  बनाने में काफी सफल रहेंगे। कमोबेश ऐसे ही हालात नगर निगम भिलाई और नगर निगम रिसाली क्षेत्र में भी कई वार्डों में नजर आ रहे हैं।

नगर निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक छह रूआबांधा सेक्टर में 90% से अधिक भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी निवासी हैं। संयंत्र के द्वारा विकास की योजनाएं बनाई जाती हैं उससे यह वार्ड काफी प्रभावित होता रहा है। यहां के निवासियों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए ज्यादातर संयंत्र के टाउनशिप में ही जाना पड़ता है। वार्ड वासियों का कहना है कि यह क्षेत्र भी विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है। पिछले कई वर्षों से ना तो बीएसपी प्रबंधन ने और ना ही नगर निगम प्रशासन ने इस क्षेत्र के विकास की ओर ध्यान दिया है। पिछले 20 वर्षों के दौरान इस क्षेत्र में विकास का काम ना के बराबर दिखा है। लोग तो कहते हैं कि नगर निगम रिसाली का यह वार्ड विकास के मामले में सबसे अधिक उपेक्षित और पिछड़ा रहा है। अब जब लोगों को शिकायतें हैं तो वे भी स्वाभाविक तौर पर अपने लिए इस चुनाव में योग्य प्रत्याशी की तलाश में है। लोगों ने तो शिकायत करते हुए यह तक कहा है कि इस वार्ड में तो नालियां बनी ही नहीं है। कई जगह गंदे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। खेलकूद मैदान भी नहीं है। उद्यानों का सौंदर्यीकरण का काम नहीं किया गया है। संयंत्र क्वार्टर के बेक लाइन की सफाई तो ना के बराबर होती है। टाउनशिप के एक समय अच्छे सेक्टर में गिना जाने वाला रूआबांधा वार्ड आज तमाम समस्याओं से जूझ रहा है।

अभी स्थानीय निकाय के चुनाव में इस वार्ड से कुल 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। यह वार्ड महिला वर्ग के लिए अनारक्षित है। यहां से कांग्रेस ने श्रीमती अनीता साहू को चुनाव मैदान में उतारा है तो प्रीति चंद्राकर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हैं। इनके अलावा श्रीमती अर्चना पांडेय, संगीता साहू, और शीला नारखेड़े निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। संगीता साहू के पति सुनील साहू पूर्व में यहां से पार्षद रह चुके हैं।

इस वार्ड में भी अब राजनीतिक सरगर्मी  काफी बढ़ गई है। चारों तरफ चुनावी शोर बढ़ता नजर आ रहा है। वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही श्रीमती अर्चना पांडेय का कहना है कि वार्ड के विकास के मामले में जो उपेक्षा हुई है, लोगों की आवाज नहीं सुनी गई, स्थानीय निवासियों की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया जिसके चलते यहां के लोगों ने खास तौर पर महिलाओं ने उनसे यहां पार्षद पद  का चुनाव लड़ने का आग्रह किया जिसके बाद वे यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। यह हकीकत है कि वार्ड में विकास के कोई काम पिछले 20 वर्षों के दौरान ही किए गए। नगर निगम प्रशासन के द्वारा यहां के लोगों की समस्याएं कभी नहीं सुनी गई। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वे दावा करती हैं कि उनके साथ बड़ी संख्या में लोग चुनाव प्रचार में जुट रहे हैं तथा सहयोग का वादा वादा कर रहे हैं। वह बताती हैं उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि ऐसी रही है कि बीएसपी quarters की जो शिकायतें रही हैं उसके निराकरण के लिए उन्होंने हमेशा लोगों की मदद की है। वह पिछले 10 वर्षों से यहां की महिला दुर्गा उत्सव समिति से जुड़ी हुई हैं जो कि एकमात्र महिला समिति है जिसके द्वारा क्षेत्र में दुर्गा उत्सव का आयोजन किया जाता है।

उनके साथ चुनाव प्रचार में महिलाओं और युवाओं की बड़ी टीम जुट रही है। 

वार्ड में सभी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार का दौर निरंतर जारी है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और कांग्रेस के द्वारा अभी जो विकास के कार्य किए गए हैं उससे मतदाता कहीं ना कहीं जरूर प्रभावित हो सकते हैं।  इस मामले में  दबी जुबान से कहा जा है कि यहां कांग्रेसी और निर्दलीय श्रीमती पांडेय के बीच कड़े मुकाबले की स्थिति नजर आ रही है।  खैर वार्ड में अब मतदाता धीरे-धीरे चुनाव करने के लिए विनायक मन बना रहे हैं।