Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


ब्रेकिंग न्यूज़, सरकार का दावा, खाद्य तेलों के दाम में भारी गिरावट

  खाद्य तेलों की कुछ श्रेणियों की कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत तक की गिरावट स्थायी समाधान के लिए  मध्य एवं दीर्घकालिक उपायों की एक श्रृंखला पर...

Also Read

 


खाद्य तेलों की कुछ श्रेणियों की कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत तक की गिरावट

स्थायी समाधान के लिए  मध्य एवं दीर्घकालिक उपायों की एक श्रृंखला पर चल रहा है काम 


घरेलू खपत और उत्पादन के बीच का अंतर अधिक,  इसलिए भारत को खाद्य तेल की अपनी आवश्यकता के बड़े हिस्से का आयात करना पड़ता है


नई दिल्ली, छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज।

केंद्र सरकार ने दावा किया है कि   भारत में खाद्य तेल की कीमतों में भारी गिरावट शुरू हो गई है। खुशी खाद्य तेलों की कीमतों में 20% तक की गिरावट आ गई है। पाम ऑयल की कीमत 7 मई 2021 को 142 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अब 19 फीसदी घटने के साथ 115 रुपये प्रति किलोग्राम पर  गई है।

सनफ्लावर ऑयल की कीमत 5 मई 2021 को 188 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अब 16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 157 रुपये प्रति किलोग्राम पर  चुकी है।

सोया तेल की कीमत 20 मई 2021 को 162 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अब मुंबई में 15 फीसदी की गिरावट के साथ 138 रुपये प्रति किलोग्राम पर  गई है।

सरसों के तेल के मामले में, 16 मई 2021 को कीमत 175 रुपये प्रति किलोग्राम थी, अब यह लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 157 रुपये प्रति किलोग्राम पर  गई है।

जबकि 14 मई 2021 को मूंगफली के तेल की कीमत 190 रुपये प्रति किलोग्राम थी, अब यह 8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 174 रुपये प्रति किलोग्राम पर  गई है।

2 मई 2021 को वनस्पति की कीमत 154 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अब 8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 141 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।

यह ध्यान देने वाली बात है कि खाद्य तेल की कीमतें कई जटिल कारकों पर निर्भर करती हैं, जिसमें अंतरराष्ट्रीय कीमतें और घरेलू उत्पादन भी शामिल हैं। चूंकि घरेलू खपत तथा उत्पादन के बीच का अंतर अधिक है, इसलिए भारत को बड़ी मात्रा में खाद्य तेल का आयात करना पड़ता है। सरकार इस मुद्दे को स्थायी आधार पर हल करने के लिए मध्य एवं दीर्घकालिक उपायों की एक श्रृंखला पर काम कर रही है।

ये उपाय भारत को खाद्य तेलों में आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देंगे, जो भारत में भोजन पकाने में प्रमुख घटक है।