भिलाई, जामुल। असल बात न्यूज। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामुल की नई कार्यकारिणी समिति की घोषणा कर दी गई है। संगठन की जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक...
भिलाई, जामुल। असल बात न्यूज।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामुल की नई कार्यकारिणी समिति की घोषणा कर दी गई है। संगठन की जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल कोसरे की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें इस कार्यकारिणीकी घोषणा की गई।
बैठक में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश सिंह ठाकुर ने स्वागत भाषण देते हुए जन जन को फायदा पहुंचाने वाली छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धिया के बारे मैं जानकारी दी गई। जिला महामंत्री झुमुक साहू,करीम खान,सरोजनी चन्द्राकर,सुनीता चेन्नेवार,हेमशंकर शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम में अध्यक्षता करते हुए जिलाअध्यक्ष निर्मल कोसरे ने संगठन के बारे में चर्चा की एवं नगर पालिका चुनाव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना से मृत् लोगों के परिवारों के बारे में जानकारी लेने तथा ऐसे परिवार की मदद हेतु सर्वे करने का निर्देश दिया गया।
कार्यक्रम में सर्वश्री मधुसूदन हिरवानी,मन्नू लाल यादव ,डॉअशोक वर्मा ,जीवन चन्देल,दोपती साहू,गज्जू साहू,लल्लन सिंह कमलेशसाहू।शशाक सिंह ठाकुर।सुनीता चेन्नेवार।लछ्मण यादव।मनोज मढरिया ब्लाक अध्यक्ष चरौदा।चन्द्रशेखर शर्मा।रमेश सिंह ठाकुर।सुनील राय।दुष्यंत देवागन।अविनाश चन्द्राकर।होमलाल वर्मा।राहुल पाल।सुमन वर्मा।उमेश चौधरी।आनन्द भण्डारकर।ओमप्रकाश यादव।जनक साहू।डी डी चन्द्राकर।परमीला साहू।दुर्गा साहू।रेवती सिन्हा।डॉ खेमलाल सिन्हा।इस्लाम आजाद।शैलेंद्र प्रसाद।उपस्थिति थे।कार्यक्रम का संचालन प्रकाश सिंह ठाकुर तथा आभार एल्डरमेन मन्नू लाल यादव ने व्यक्त किया।