Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर गरज, चमक के साथ तेज वर्षा और आंधी चलने की संभावना

  नई दिल्ली, छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज। भारत   मौसम   विज्ञान   विभाग   के   राष्ट्रीय   मौसम   पूर्वानुमान   केंद्र   के   अनुसार न  पश्चिमी...

Also Read

 


नई दिल्ली, छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर गरज, चमक के साथ तेज़ वर्षा और तेज़ हवाए (40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति) चलने की संभावना है ।

 गुजरात, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज, चमक के साथ तेज़ वर्षा और धूल भरी आंधी (30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति) चलने और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ, वर्षा होने की सम्भावना है। केरल और माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्तिस्तान और मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी (40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति) चलने की काफी संभावना है।  पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर, तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। 

 तटीय कार्नाटक के छिटपुट स्थानो पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, भीतरी कर्नाटक, रायलसीमा, लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, उप-हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। पश्चिम-दक्षिण पश्चिम और पश्चिम-मध्य अरब सागर में तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे से तेज़ होकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने) चलने और दक्षिण महाराष्ट्र-कर्नाटक-केरल के तटों और लक्षद्वीप और मालदीव क्षेत्रों में तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) चलने और भारी वर्षा की संभावना है।