Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

शीघ्र शुरू हो जाएगी छत्तीसगढ़ में मानसून की बारिश

  दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अरब सागर और महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों, गुजरात के कुछ और भागों तथा तेलंगाना के शेष हिस्सों में और आगे बढ़ने की संभ...

Also Read

 

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अरब सागर और महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों, गुजरात के कुछ और भागों तथा तेलंगाना के शेष हिस्सों में और आगे बढ़ने की संभावना

नई दिल्ली, छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में मानसून की बारिश शीघ्र शुरू हो जाएगी। यह बारिश दो-तीन दिनों के भीतर शुरू हो सकती हैं। मानसून छत्तीसगढ़ की और धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और यह 2 दिनों की तरह पहुंच जाएगा। किसानों को धान की फसल के लिए आवश्यक तैयारियां कर लेने को कहा गया है।संपूर्ण छत्तीसगढ़ में आसमान में बादल छाए हुए हैं और कल शाम से विभिन्न स्थानों पर बारिश शुरू हो जाने खबर आ रही है।


  • दक्षिण पश्चिम मॉनसून अभी अरब सागर के सम्पूर्ण मध्य क्षेत्र, उत्तरी अरब सागर के कुछ हिस्सों, मुंबई समेत समूचे कोंकण-गोवा क्षेत्र, आंतरिक महाराष्ट्र के अधिकांश भागों, दक्षिण-पूर्वी गुजरात, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ और भागों, बंगाल की खाड़ी के समूचे मध्य क्षेत्र तथा उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों पर आगे बढ़ गया है।
  • मॉनसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) इस समय 21.5° उत्तरी अक्षांश/ 65° पूर्वी देशांतर, 22.0° उत्तरी अक्षांश/ 70° पूर्वी देशांतर, वलसाड़, मालेगांव, नागपुर, भद्राचलम टूनी, 19° उत्तरी अक्षांश/ 87.0° पूर्वी देशांतर, 22.5° उत्तरी अक्षांश /89.5° पूर्वी देशांतर और 24° उत्तरी अक्षांश/89.5° पूर्वी देशांतर तथा बागडोगरा से होकर गुज़र रही है।
  • दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अगले 2-3 दिनों के दौरान अरब सागर और महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों, गुजरात के कुछ और भागों, तेलंगाना के बाकी बचे क्षेत्रों, आंध्र प्रदेश के सभी भागों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, समूचे ओडिसा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार तक पहुँचने की संभावना है।