Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दंतेवाड़ा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दीपक कर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

  रायपुर, । असल बात न्यूज। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष  दीपक कर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किय...

Also Read

 


रायपुर, । असल बात न्यूज।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष  दीपक कर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।  श्री दीपक  प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री शहीद महेंद्र कर्मा और विधायक श्रीमती देवती कर्मा के पुत्र थे।

 श्रीबघेल ने कहा है कि श्री दीपक कर्मा के रूप में हमने एक युवा नेता को खो दिया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने एमएमआई रायपुर में इलाज के लिए भर्ती  दीपक कर्मा के स्वास्थ्य के हालचाल के बारे में कल जानकारी ली थी  । उन्होंने विधायक श्रीमती देवती कर्मा और एमएमआई के चिकित्सकों से दूरभाष पर चर्चा कर श्री दीपक कर्मा के इलाज और स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

बस्तर टाइगर शहीद महेंद्र कर्मा के जेष्ठ पुत्र श्री दीपक कर्मा  के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिवारजनों को सहनशक्ति एवं मृत आत्मा को शांति प्रदान करे।

बस्तर टाइगर शहीद महेंद्र कर्मा  के जेष्ठ पुत्र  दीपक कर्मा जी के निधन पर प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, महामंत्री प्रशासन रवि घोष, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, राजेंद्र तिवारी सदस्य, रमेश वर्ल्यानी सदस्य, आर.पी. सिंह सदस्य, सुरेंद्र शर्मा सदस्य, सुशील आनंद शुक्ला सदस्य, विकास दुबे सदस्य, संदीप साहू सदस्य, नितिन भंसाली सदस्य, अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव सदस्य ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।


 दीपक कर्मा जी के निधन पर प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, धनंजय ठाकुर, विकास तिवारी, मोहम्मद असलम, एडवोकेट सुरेंद्र वर्मा, एम.ए. इकबाल, वंदना राजपूत, आलोक दुबे जगदलपुर, अभय नारायण राय बिलासपुर, जनार्दन त्रिपाठी सरगुजा, कमलजीत पिंटू राजनांदगांव, कृष्णकुमार मरकाम धमतरी, प्रकाशमणि वैष्णव, अशुंल मिश्रा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस के सिपाही दीपक कर्मा के निधन पर राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मनहूस कोरोना ने  हमेशा सक्रिय रहने वाले हमारे कार्यकर्ता दीपक कर्मा को  हमसे छीन लिया है। यह अत्यंत दुखद खबर है। यह खबर कांग्रेस परिवार सहित पूरे प्रदेश के लोगों के लिए पीड़ादायक है।