रायपुर। असल बात न्यूज़। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान का देहावसान हो गया है।उनके निधन पर सांसद विजय बघेल ने शोक व्यक...
रायपुर। असल बात न्यूज़।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान का देहावसान हो गया है।उनके निधन पर सांसद विजय बघेल ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेता श्री दीवान इस उम्र में भी लगातार सक्रिय बने हुए थे।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और बेलतरा क्षेत्र के पूर्व विधायक बद्रीधर ने आज अंतिम सांस ली। बे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें कुछ दिनों से बिलासपुर के तोरवा चौक स्थित प्रथय अस्पताल मे भर्ती किया गया था जहां कुछ देर पहले ही उनका निधन हो गया।