Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


देश के कई राज्यों में कई स्थानों पर सख्त लॉकडाउन, प्रतिदिन बड़ी संख्या में मिल रहे हैं यहां नए संक्रमित

  नई दिल्ली। असल बात न्यूज। कोरोना के संक्रमण के तेज गति से फैलाओ की वजह से देश के कई राज्य के कई जिलों में पूर्ण lock-down जारी है। पिछले  ...

Also Read

 

नई दिल्ली। असल बात न्यूज।

कोरोना के संक्रमण के तेज गति से फैलाओ की वजह से देश के कई राज्य के कई जिलों में पूर्ण lock-down जारी है।पिछले 24 घंटों में 3,68,147 नए मामले दर्ज किए गए।महाराष्ट्रकर्नाटककेरलउत्तर प्रदेशदिल्लीतमिलनाडुपश्चिम बंगालआंध्र प्रदेशराजस्थान और बिहार सहित दस राज्यों में नए मामलों का बेहद चिंताजनक तरीके से फायदा हो रहा है।महाराष्ट्र ने 56,647 दैनिक नए मामलों के साथ सर्वाधिक संख्या दर्ज कराई है। 37,733 मामलों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर जबकि 31,959 नए मामलों के साथ केरल तीसरे स्थान पर है।


https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004IHLD.jpg

भारत के कुल सक्रिय मामले 34,13,642 तक पहुंच चुके हैं। अब यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 17.13 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 63,998 मामलों की शुद्ध बढोतरी दर्ज की गई है।

महाराष्ट्रकर्नाटककेरलउत्तर प्रदेशदिल्लीतमिलनाडुपश्चिम बंगालआंध्र प्रदेशराजस्थानगुजरातहरियाणा और बिहार सहित 12 राज्यों की भारत के कुल सक्रिय मामलों के 81.46 प्रतिशत में भागीदारी है।

IndiaFightsCorona



केरल : राज्य सरकार ने कोविड मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए कल से पूरे प्रदेश में सख्त पाबंदियों की घोषणा के साथ आदेश जारी किए हैं। राज्य में केवल आवश्यक सेवाओं को ही अनुमति होगी। यह प्रतिबंध 9 मई तक लागू रहेंगे। सभी राज्य-केंद्र सरकार के कार्यालयअन्य स्वायत्त कार्यालयआवश्यक सेवा विभागअधिकारी और कोविड नियंत्रण गतिविधियों में लगे लोग प्रतिबंधों के दायरे में नहीं होंगे। मेडिकल ऑक्सीजन की ढुलाई सुनिश्चित की जाएगी। आज हुई राज्य की कैबिनेट की बैठक में रविवार के बाद लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया। केरल ने कल कोविड-19 के 31,950 मामले दर्ज किए थेजिसने कुल मामलों की संख्या को 16,38,769 तक पहुंचा दिया। राज्य में कुल सक्रिय मामलों ने 3,39,441 का आंकड़ा छू लिया। जांच में पॉजिटिविटी रेट 28.37 फीसदी था। मृतकों की संख्या बढ़कर 5,405 हो गई है। इस बीचआज 3,353 लोगों ने टीके की पहली खुराक और 8,983 लोगों ने दूसरी खुराक ली।

तमिल नाडु : तमिल नाडु ने शनिवार को 153 मौतों के साथ कोविड के 20,768 नए मामलों की जानकारी दीराज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,20,444 थीजबकि 17,576 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। अब तक राज्य में 60,46,284 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैंजिनमें से 46,79,186 लोगों को पहली और 13,67,098 लोगों को दूसरी खुराक लगी है। चेन्नई नगर निगम के आंकड़ों के अनुसारशहर में 3,03,531 व्यक्ति कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ हुए हैंजिससे रविवार सुबह लोगों के स्वस्थ होने की दर 89 प्रतिशत हो गई।

कर्नाटक : राज्य ने कल कोविड-19 के 37,733 नए मामलों और 217 लोगों की मौत होने की सूचना दी। राज्य में कोविड के कुल मामले 16,01,865 हो गएजबकि सक्रिय मामलों की संख्या 4,21,436 है। राज्य में रविवार को 21,149 लोगों समेत कुल 11,64,398 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। बेंगलुरु शहरी जिले में 21,199 नए मामले और 64 मौतें दर्ज की गईं। राज्य सरकार ने कोरोनोवायरस महामारी का बेहतर ढंग से मुकाबला करने में मदद करने के लिए मेडिकल और नर्सिंग छात्रों के अंतिम वर्ष के छात्रों को शामिल करने की कार्य योजना बनाई है। राज्य में शीर्ष निजी चिकित्सा अस्पतालों के हितधारकों के साथ एक बैठक के बाद सीएम येदियुरप्पा के लिए गए फैसले के अनुसारसरकार कोविड नियंत्रण के कार्यों के लिए नर्सिंगफार्मेसीफिजियोथेरेपीअस्पताल प्रबंधन के छात्रोंआयुष डॉक्टरों और डेंटिस्ट के अंतिम वर्ष के छात्रों की सेवाएं लेगी। मुख्यमंत्री ने छह मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है।

आंध्र प्रदेश : राज्य ने 1,14,299 नमूनों की जांच के बाद 83 मौतों के साथ कोविड-19 के 23,920 नए मामले दर्ज किएजबकि बीते 24 घंटों के दौरान 11,411 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य में कल तक कोविड वैक्सीन की कुल 66,96,306 खुराकें दी गईंजिसमें 51,76,374 पहली खुराक और 15,19,932 दूसरी खुराक शामिल है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार ओडिशा के अंगुल से हवाई उड़ानों के जरिए 120 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लाने के उपाय कर रही है। ज्यादा क्रायोजेनिक टैंकरों को खरीदनेऑक्सीजन भंडारण क्षमता बढ़ानेपीएसए (प्रेशर स्विंग एड्जॉर्ब्शन) प्लांट्स लगाने जैसे प्रयासों से ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में प्रत्येक राजस्व प्रभाग में एक कोविड देखभाल केंद्र बनाया जा रहा है। राज्य सरकार ने कोविड-19 से बनी परिस्थितियों के कारण उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के मद्देनजर मई से 23 मई तक होने वाली इंटरमीडियट परीक्षाओं को टालने का फैसला लिया है।

तेलंगाना : रविवार को कुल 5,695 नए मामले और 49 मौतें दर्ज की गईजिससे पॉजिटिव मामलों की संख्या 4,56,485 और मौतों की संख्या 2,417 हो गई। अबराज्य में मृत्यु दर 0.52 प्रतिशत बताई गई है। राज्य में अब सक्रिय मामलों की कुल संख्या 80,135 है। राज्य सरकार ने होम आइसोलेशन किट में स्टेरॉयड को शामिल करने का फैसला लिया हैजो जांच में पॉजिटिव आए और अपने घरों में अलग रहकर इलाज कराने वालों को दी जा रही हैं।

असम : रविवार की शाम को स्वास्थ्य मंत्री हेमंता बिस्वा शर्मा ने ट्वीट किया कि रविवार को कोविड-19 की जांच में 2,385 व्यक्ति (10.01%) पॉजिटिव पाए गएजबकि वायरस से 30 लोगों की मौत हुईजो इस साल किसी भी एक दिन में होने वाली मौतों की सर्वाधिक संख्या है।


मणिपुर : 48 घंटे में 575 नए मामले आए। राज्य में टीकाकरण करा चुके लोगों की कुल संख्या 2,07,765 तक पहुंच गई। जनता के बीच टीकाकरण को लेकर उत्सुकता और राज्य में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्टेट हेल्थ सोसाइटी ने कोविड टीकाकरण केंद्रों (सीवीसी) के लिए प्रोटोकॉल जारी किया है।

मेघालय : मेघालय ने रविवार को कोविड-19 के 321 नए मामले दर्ज किएजो किसी एक दिन में आने मामलों की सर्वाधिक संख्या है। इससे राज्य में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,821 हो गई। पांच अन्य मौतों की सूचना दी गई। संक्रमण से होने वाली कुल मौतों की संख्या 179 है। राज्य में संक्रमण से 154 लोग स्वस्थ हुए हैं और कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या अब 15,429 हो गई है।

नगालैंड : नगालैंड में रविवार को कोविड-19 के 216 नए मामले दर्ज किए गएजबकि तीन लोगों की मौत हो गई। कुल सक्रिय मामले 1529 हैं और कुल पॉजिटिव मामले 14,350 हैं। रेलवे ने दीमापुर रेलवे स्टेशन पर 10 कोविड-19 आइसोलेशन कोच लगाए हैं। प्रत्येक कोच में चिकित्सकीय उपकरणों के साथ 16 बिस्तर मौजूद हैं।

त्रिपुरा: राज्य सरकार ने कोविड-19 के रोजाना के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए शाम बजे से सुबह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। कल टेस्ट में 247 लोगों को पॉजिटिव पाया गयाजबकि 25 अप्रैल को पॉजिटिव मामलों की संख्या 98 थी।

सिक्किम: शनिवार और रविवार को दो दिनों में 489 नए मामलों के साथ सिक्किम में नोवल कोरोनोवायरस के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,808 हो गई है। इसके अलावाइस सप्ताह के अंत में वायरस से दो अन्य लोगों की मौत हो गई। सिक्किम के स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में कोविड-19 की रोकथाम संबंधी तैयारियों की समीक्षा कीऔर लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार इस चुनौती से निपटने के लिए तैयार है।

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में लागू किए सख्त प्रतिबंधों से कोविड-19 के रोगियों की बढ़ती संख्या में ठहराव आया है। प्रतिबंधों के लागू होने के बाद मुंबईजिसे कभी इस महामारी का केंद्र माना जाता थालगातार सुधार दर्शा रही है। बीते सात दिनों में महानगर के पॉजिटीविटी रेट में काफी कमी आई है और इसने राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं पर दबाव घटाया है। महाराष्ट्र ने देश में कोविड-19 टीकाकरण में शीर्ष स्थान बनाए रखा है। कलराज्य में 592 सत्रों में 46,693 नागरिकों को टीके लगाए गए। राज्य को कोविड-19 टीकों की कमी का भी सामना करना पड़ रहा हैजिससे बीते कुछ दिनों से बहुत कम नागरिकों को टीके लग पा रहे हैं।

गुजरात : कुछ हफ्तों तक मामलों में उछाल रहने के बादरविवार को गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमण और मौतों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। इस दिन कुल 12,978 नए मामले दर्ज किए गएजो 22 अप्रैल के बाद सबसे कम हैजब 13,105 मामले सामने आए थे। गुजरात ने पिछले 24 घंटों में कोविड संबंधी 153 मौतों की सूचना दी है। गुजरात सरकार ने सहकारी क्षेत्र से लिए गए फसली ऋण के पुनर्भुगतान पर ब्याज माफी को 30 जून 2021 तक बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने राज्य में कोविड-19 की दूसरी लहर को देखते हुए इसकी घोषणा की।

राजस्थान : राज्य ने रविवार को कोविड संक्रमण के रिकॉर्ड 18,298 नए मामले और 159 मौतें देखींजिससे कुल मामलों की संख्या 6,33,951 और मृतकों की संख्या 4,558 पहुंच गई। राज्य परिवहन विभाग ने रविवार को एक आदेश जारी करके लिक्विड ऑक्सीजन की ढुलाई के लिए किराए पर टैंकरों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। एक छह सदस्यीय समिति का गठन किया गया हैजो आवेदन आने पर किराए पर फैसला लेगी। राज्य सरकार ने चीन और रूस से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य सरकार चीन से दो चरणों में 10,000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और रूस से 1,100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदना चाहती है।

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को राज्य में उच्च पॉजिटिविटी रेट वाले जिलों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी लोगों के प्रयासों के साथ, ‘मेरा गांव-कोरोना मुक्त गांव', ‘मेरा क्षेत्र-कोरोना मुक्त क्षेत्र’ और मेरा शहर-कोरोना मुक्त शहर’ नारे को सफल बनाया जाना चाहिए। टीकमगढ़शिवपुरीदतियाअनूपपुरसिंगरौलीनरसिंहपुरसीधीकटनीग्वालियरनिवारीसीहोरभोपालडिंडोरीबैतूल और मुरैना सहित राज्य के 15 जिलों में दिनों से औसत पॉजिटिविटी रेट 25% से ज्यादा रही है।

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में टीके की कुल 56 लाख 22 हजार 933 खुराक लगाई गई है। रायपुर के अस्पतालों में कोविड रोगियों के लिए समय पर बिस्तरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। कोविड संक्रमण की रोकथाम और उपचार की स्थिति वर्तमान में पहले से बेहतर है। छत्तीसगढ़ मेंअब तक कोविड से कुल 8,810 लोगों की मौत हो चुकी हैजो कि 1.18 प्रतिशत है। छत्तीसगढ़ में लाख 44 हजार 602 सत्यापित मामलों में से अभी लाख 21 हजार 99 मामले सक्रिय हैं और लाख 14 हजार 693 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

गोवा: 29 अप्रैल की शाम से लागू लॉकडाउन 3 मई को सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। इसे बढ़ाया नहीं जाएगालेकिन 10 मई को सुबह 6 बजे तक सख्त पाबंदियां लागू रहेंगी। राज्य सरकार ने कोविड संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए लॉकडाउन लगाया है। 2,030 नए मामले सामने आए52 लोगों की मौत हुई और 1,255 लोग स्वस्थ हुए हैं। गोवा में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 24,607 है।