Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार कम, लेकिन अभी भी बहुत संभल कर कदम उठाने की जरूरत, लॉकडाउन काफी कारगर साबित हुआ

  नई दिल्ली, छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज़। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।दूसरी लहर से यहां जो भयंकर हाहाका...

Also Read

 

नई दिल्ली, छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज़।

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।दूसरी लहर से यहां जो भयंकर हाहाकार मचा है वह अब सुधरकर  अच्छा खत्म हो रहा है। हालांकि कोरोना के संक्रमण से मौतों का सिलसिला अभी कम नहीं हुआ है और इस मामले में हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। राज्य में अभी सिर्फ रायगढ़ जिले में 10,000 से अधिक एक्टिव केसेस हैं। राजधानी रायपुर सहित बाकी जिलों में इसकी स्थिति काफी नियंत्रित नजर आ रही है। दूसरी तरफ वनांचल इलाके कांकेर कोरिया सूरजपुर बलरामपुर जसपुर और बस्तर इत्यादि जिलों में कोरोना के संक्रमण का फैलाव कुछ बढ़ता दिख रहा है। कांकेर में जिस तरह से मौतें हो रही हैं वह चिंताजनक है। बस्तर में भी आज 5 मौत हुई है। कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर चांपा इत्यादि जिले में भी कोरोना की रफ्तार कम हो रही है। राज्य के ज्यादातर प्रमुख जिला में लागू lockdown अभी भी आगे एक सप्ताह तक और जारी रहेगा।


पिछले 24 घंटों में 3,29,942नये मामले दर्ज हुये। पिछले 24 घंटों में नये मामलों में दस राज्यों में  73.91 प्रतिशत नए मामले सामने आए हैं।कर्नाटक में एक दिन में सबसे ज्यादा नये मामले दर्ज हुये, जो 39,305हैं। इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर है, जहां 37,236नये मामले दर्ज हुये, जबकि तमिलनाडु में कुल 28,978नये मामले दर्ज किये गये।


https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004P2TW.jpg


भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 37,15,221हो गई है। यह संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों का 16.16 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 30,016 मामलों की कमी आयी है।

देश के कुल सक्रिय मामलों में 13 राज्यों की हिस्सेदारी 82.68 प्रतिशत है।


https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005MP27.jpg

देश में कुल सक्रिय मामलों में 24.44 प्रतिशत मामले नीचे दिखाए गए 10 जिलों के हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006UG4K.jpg

राष्ट्रीय मृत्यु दर इस समय 1.09 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में कोविड से 3,876लोगों की मौत हुई।

10 राज्यों का मौत के नए मामलों में 73.09प्रतिशत योगदान है। कर्नाटक में सबसे अधिक 596 लोगों की जान गई, इसके बाद 549 मौतों के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007MA1M.jpg