दुर्ग, भिलाई। असल बात न्यूज़। जिले के लिमतरा गांव के प्रगतिशील किसान दाऊ तूयेद्र हरि मढ़रिया का हृदय गति रुक जाने से दे...
दुर्ग, भिलाई। असल बात न्यूज़।
जिले के लिमतरा गांव के प्रगतिशील किसान दाऊ तूयेद्र हरि मढ़रिया का हृदय गति रुक जाने से देहावसान हो गया। वे 86 वर्ष के थे। बताया जाता है कि एक दिन पहले तक वे पूर्णता स्वस्थ थे। कल रात्रि अपने निवास पर ही हृदय गति रुक जाने से उनका देहावसान हो गया ।
श्री मढ़रिया के 4 पुत्र डॉक्टर एल सी मढ़रिया आई सर्जन बिलासपुर, एडवोकेट गिरधर मढ़रिया दुर्ग (अध्यक्ष- पिछड़ा समाज पार्टी यू. ) डॉक्टर एस एन मढ़रिया न्यूरो सर्जन रायपुर, हरिशंकर मढरिया इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर -बिल्डर ,बहन कांति चंद्रवंशी है ।
मध्यमवर्गीय किसान परिवार से होते हुए भी उन्होंने एक सपना देखा और उसको पूरा किया अपने बच्चों को डॉक्टर इंजीनियर और वकील बनाया ,समाज में उचित स्थान तक पहुंचाया । वे ऊर्जावान थे और 86 वर्ष के उम्र मे भी ग्राम विकास व उन्नत खेती संबंधी कार्यों में सतत प्रयत्नशील रहते थे ।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


