Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सांसद विजय बघेल के फ्लैक्स को जलाने की कोशिश , समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी, पुलिस से शिकायत

  भिलाई। असल बात न्यूज़। सांसद विजय बघेल के फ्लेक्स को जलाने की कोशिश की गई है। अभी सांसद विजय बघेल का जन्मदिन है और इस अवसर पर उनके समर्थको...

Also Read

 भिलाई। असल बात न्यूज़।

सांसद विजय बघेल के फ्लेक्स को जलाने की कोशिश की गई है। अभी सांसद विजय बघेल का जन्मदिन है और इस अवसर पर उनके समर्थकों तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा उन्हें शुभकामना, बधाइयां देने जगह-जगह होर्डिंग्स, फ्लेक्स लगवाये  जा रहे हैं। इसी में रूआबांधा में लगाये गए फ्लेक्स को जलाने की कोशिश की गई है। उक्त जलाए गए फ्लेक्स को रूआबांधा चौक में लगाए जाने की जानकारी मिली है जो कि एक व्यस्ततम इलाका भी माना जाता है। यहां इस तरह की घटना को अंजाम देने के बाद ऐसी आशंका की जा रही हैं कि रात के अंधेरे में इस कृकृत्य को अंजाम दिया गया होगा।कार्यकर्ताओं तथा उनके समर्थकों ने सुबह इस अधजले फ्लेक्स को देखा। उसके बाद इन कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों  का गुस्सा भड़क उठा है।

सांसद विजय बघेल इस समय दिल्ली में है। लोकसभा सत्र की वजह से वे पिछले कई दिनों से दिल्ली में है। इस वजह से इस घटना के बारे में उनसे बातचीत नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि कार्यकर्ताओं ने टेलीफोन से उन्हें इस घटना के बारे में  सूचना दे दी  है। फोटो में स्पष्ट दिख रहा है कि फ्लेक्स का एक बड़ा हिस्सा जल गया है। जैसा कि दिख रहा है सांसद विजय बघेल की जिस हिस्से में फोटो है उस हिस्से को जलाने की कोशिश की गई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने बताया है कि वे घटना के बारे में पुलिस को अवगत कराने जा रहे हैं।