दुर्ग । असल बात न्यूज़।

जिले में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर अब दो सौ रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर डाॅसर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने निर्देश जारी किये हैं। उल्लेखनीय है कि जिले में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए कलेक्टर ने बीते दिनों अधिकारियों को निर्देशित किया था कि सार्वजनिक स्थलों में सघन निरीक्षण अभियान चलाएं और मास्क पहनने के संबंध में लापरवाही करने वालों पर जुर्माना लगाया जाए।