रायपुर दुर्ग। असल बात न्यूज। दुर्ग नगर निगम के अब हरीश मंडावी नए आयुक्त होंगे। श्री मंडावी नगर निगम अंबिकापुर के आयुक्त है, जिन्हें ताज...
रायपुर दुर्ग। असल बात न्यूज।
दुर्ग नगर निगम के अब हरीश मंडावी नए आयुक्त होंगे। श्री मंडावी नगर निगम अंबिकापुर के आयुक्त है, जिन्हें ताजा फेरबदल में दुर्ग भेजा गया है।
राज्य में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का आज बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है। जिसमें नगर निगम दुर्ग में नगर निगम अंबिकापुर के आयुक्त हरीश मंडावी को नया आयुक्त बनाकर भेजा गया है। मजे की बात है कि इस फेरबदल में सरगुजा क्षेत्र के राज्य प्रशासनिक सेवा के दो वरिष्ठ अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। सरगुजा जिले के संयुक्त कलेक्टर अजय कुमार त्रिपाठी को नगर निगम बिलासपुर में आयुक्त बनाया गया है। राजनांदगांव जिले के नगर निगम के आयुक्त भी बदल दिए गए हैं।
नगर पालिक निगम राजनांदगांव के कमिश्नर चंद्रकांत कौशिक को संयुक्त कलेक्टर बनाकर धमतरी जिले में भेजे गए हैं। यहां यह उल्लेखनीय के दुर्ग जिले में अभी पार्षदों का विभिन्न मुद्दों को लेकर आयुक्त के साथ विवाद आरोप-प्रत्यारोप चल रहा था। नगर निगम दुर्ग के आयुक्त इंद्रजीत बर्मन कवर्धा जिले में संयुक्त कलेक्टर बना दिए गए हैं। इसी के साथ उन विषयो पर चल रहे विभिन्न विवादों का पटाक्षेप हो जाने की संभावना है।
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ताजा फेरबदल से राज्य में कुल मिलाकर पांच नगर निगम के आयुक्त प्रभावित हुए हैं जिन्हें इधर-उधर कर दिया गया है। इनमें से कुछ आयुक्त अब जिलो में संयुक्त कलेक्टर बना दिए गए हैं। इस फेरबदल में नगर पालिक निगम धमतरी के आयुक्त आशीष कुमार टिक़रिहा को राज्य शहरी क्षेत्र विकास प्राधिकरण सूडा का मुख्य कार्य पालन अधिकारी बनाया गया है। तो वही धमतरी जिले के डिप्टी कलेक्टर मनीष मिश्रा, वहां नगर निगम के आयुक्त बना दिए हैं।
बेमेतरा के संयुक्त कलेक्टर आशुतोष चतुर्वेदी को अब नगर पालिक निगम राजनांदगांव में आयुक्त पद की जिम्मेदारी दी गई है। नगर पालिक निगम बिलासपुर के आयुक्त प्रभाकर पांडेय अब नगर पालिक निगम अंबिकापुर के आयुक्त बना दिए गए है।

"
"
" alt="" />
" alt="" />


