Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


प्रशासक डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने निगम अधिकारियों की ली बैठक, प्रत्येक गुरुवार को वे निगम मुख्यालय में स्वयं उपस्थित रहेंगे

  -  आमजनो की समस्याओं का  त्वरित गति से निराकरण करने के अधिकारियों को  दिए निर्देश भिलाई नगर । असल बात न्यूज।   कलेक्टर एवं  भिलाई निगम के ...

Also Read

 

- आमजनो की समस्याओं का  त्वरित गति से निराकरण करने के अधिकारियों को  दिए निर्देश

भिलाई नगर । असल बात न्यूज।

 कलेक्टर एवं  भिलाई निगम के प्रशासक डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज यहां कार्यालय में विभिन्न   समस्याओ को लेकर उनसे मिलने पहुंचे आम नागरिकों से मुलाकात की और अधिकारियों को जनता की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का निर्देश दिया।उन्होंने जिस तरह से कड़े निर्देश दिए हैं उसके बाद लग रहा है कि क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग तथा अतिक्रमण को नियंत्रित किया जाएगा। 

कलेक्टर डॉक्टर भुरे अब प्रत्येक गुरुवार को निगम मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे तथा आम लोगों से मुलाकात करेंगे। आज उन्होंने  निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य की समीक्षा की! इस दौरान निगम आयुक्त  ऋतुराज रघुवंशी  ने उनके समक्ष प्रमुख योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी! प्रशासक डॉक्टर भूरे ने यहां शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के अंतर्गत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों  की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उन्होंने अवैध प्लाटिंग पर पूर्णत: अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत होने वाली गतिविधियों की जानकारी लेते हुए सभी जोन आयुक्त को गार्बेज पॉइंट को सूचीबद्ध कर कचरा निपटान करने तथा बीएसपी क्षेत्र के कचरे को बीएसपी से समन्वय बनाकर हटवाने के निर्देश दिया है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के संचालन की जानकारी ली और अधिकाधिक लोगों को इस योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिया।

 मॉर्निंग विजिट की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को  क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं की प्रतिदिन जानकारी लेने और उसके निराकरण के लिए काम करने का निर्देश दिया। डेंगू नियंत्रण पर उन्होंने लगातार कार्य करने कहा । शिविर एवं जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की भी जानकारी ली! निराकरण उपरांत इसके फीडबैक लेने के भी निर्देश दिए! निगम से प्रेषित दूसरे विभागों में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए उन्होंने अन्य विभागों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में पट्टा, गौठान, कैनाल रोड की प्रगति, वृक्षारोपण, अमृत मिशन के कार्यों की जानकारी, सिटी बस, निदान, कोरोना के संक्रमण से बचाव के उपाय के कार्यों  पर विस्तृत जानकारी ली।

इस समीक्षा बैठक के बाद प्रशासक डॉ बुरे ने तहसील कार्यालय के नए स्थल का निरीक्षण किया।
 बैठक में उपायुक्त अशोक द्विवेदी एवं नरेंद्र कुमार बंजारे, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, सुनील अग्रहरि, प्रीति सिंह एवं पूजा पिल्ले, तहसीलदार योगेंद्र वर्मा एवं कार्यपालन अभियंता सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।