दुर्ग भिलाई असल बात न्यूज़.। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित तमाम वरिष्ठ मंत्री सर्वश्री टी एस सिंह देव, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, गृह मंत्री ता...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित तमाम वरिष्ठ मंत्री सर्वश्री टी एस सिंह देव, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया, मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री अमरजीत भगत सिंह, मंत्री जय सिंह अग्रवाल, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, भिलाई के विधायक व महापौर देवेंद्र यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सुभाष धुप्पड़, राजेश तिवारीशिवनाथ नदी के तट पर स्थित अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मोतीलाल बोरा जी का पार्थिव शरीर पद्मनाभपुर स्थित उनके निवास से यहां लाया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम, नेता प्रतिपक्ष धर्म लाल कौशिक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ग्रुप कुमार पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, सहित बड़ी संख्या में दिग्गज नेता यहां पहुंच गए हैं।
बड़ी बात है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनका पूरा मंत्रिमंडल लगभग 1 घंटे पहले से यहां पहुंच गया है।