Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

थाना भिलाई नगर क्षेत्र मे अवैध रुप से गांजा बेंचने वाले आरोपी गिरफ्तार , लगभग 3 किलोो गांजा बरामद

  आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस. एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही,आरोपी श्रीकांत गवंडर एवं नंदु कन्नोजिया  के कब्जे से करीबन तीन किलो गांजा  बरा...

Also Read

 

आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस. एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही,आरोपी श्रीकांत गवंडर एवं नंदु कन्नोजिया  के कब्जे से करीबन तीन किलो गांजा  बरामद 

जब्त बरामद गांजा की कीमत करीबन 36000  रुपये  

दुर्ग।असल बात  न्यूज़  ।

                     जिले मे  अवैध रूप से गांजा बेचने वाले बड़े कारोबारियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। आरोपियों के पास से लगभग 3 किलो गांजा बरामद किया गया है।आरोपियों को रूआबांधा छेत्र से पकड़े जाने की जानकारी मिली है। इन आरोपियों के द्वारा उसी इलाके में गांजे का कारोबार करने की जानकारी मिली है।

जिले में  मादकद्रब्य के खिलाफ अभियान चलाने के लिये वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गए दिशा निर्देश के अनुरुप कार्य करते हुये नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग  विवेक शुक्ला के नेतृत्व मे  भिलाई नगर पुलिस की टीम ने रुआबांधा क्षेत्र मे दो अलग अलग स्थानो पर दबिश दी और अवैध रुप से संचालित  गांजा के कारोबार को पकड़ने में सफलता हासिल की है। 

                      आरोपी  श्रीकांत गवंडर पिता स्व. राजेन्द्र गवंडर उम्र 35 साल साकिन गायत्री मंदिर के पास रुआबांधा भिलाई के कब्जे से सब्जी मार्केट रुआबांधा भिलाई मे  01 किलोग्राम 100 ग्राम गांजा एवं बिक्री रकम 2550 रुपये बरामद किया गया एवं   नंदु धोबी पिता स्व. गोपाल उम्र 54 वर्ष साकिन यादव चौक रुआबांधा भिलाई नगर के कब्जे से यादव चोंक रुआबांधा भिलाई मे  01 किलोग्राम 400 ग्राम गांजा एवं बिक्री रकम 3450 रुपये अलग अलग बिक्री करते हुये पाये जाने से आरोपी श्रीकांत के कब्जे से करीबन सवा किलो एवं आरोपी नंदु धोबी से करीबन डेढ किलो ग्राम गांजा व दोनो के द्वारा बिक्री किये गये रकम 2550 रुपये एवं 3450 रुपये जुमला करीबन पौने तीन किलो ग्राम गांजा एवं कुछ मात्रा मे बिक्री किये गये गांजा का बिक्री रकम 6000 रुपये को जब्त कर आरोपी श्रीकांत गवंडर एवं नंदु धोबी के विरुद्ध धारा 20 ख , 27 क एनडीपीएस. एक्ट के तहत पृथक पृथक कार्यवाही कर  गिरफ्तार किया गया है।   | 

                         उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक  विजय ठाकुर के साथ मे उप निरी. बी. आर. मरकाम , राजीव तिवारी , प्र. आर. पुरन साहू, आर जावेद खान, धीरेंद्र यादव, राहुल दुबे, प्रदीप सिंह, आर. गजेन्द्र साहू, नीलकंठ यदु , टिकेन्द्र साहु, चंदन भास्कर ,गणेश ठाकुर , सुशील चोधरी की भुमिका महत्वपुर्ण रही |