Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पाटन- दुर्ग मार्ग पर हादसा, बाल- बाल बचे लोग

  पाटन, दुर्ग। असल बात न्यूज़। पाटन- दुर्ग मार्ग पर आज एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में इसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। एक व्यक्ति...

Also Read

 पाटन, दुर्ग। असल बात न्यूज़।

पाटन- दुर्ग मार्ग पर आज एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में इसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। एक व्यक्ति को मामूली चोट लगने की जानकारी मिली है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त वाहन दुर्ग से अभनपुर जा रही थी। इस वाहन में सूजी, मैदा, आटा जैसी सामग्रियां लोड थी। यह घटना शाम के समय की है लेकिन उस समय उजाला था।जानकारी मिली है कि उस वाहन के पिछले चक्के का कोई हिस्सा टूट गया जिसके बाद वह गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। पाटन, दुर्ग मार्ग के व्यस्ततम मार्ग है लेकिन उस समय दुर्घटना स्थल के आसपास दूसरा कोई नहीं था अन्यथा किसी बड़ी अनहोनी के होने से इनकार नहीं किया सकता।शाम के समय इस मार्ग पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है।पाटन से दुर्ग, भिलाई बड़ी संख्या में लोग काम के लिए भी जाना जाना करते हैं।






 सौभाग्य है कि इस दुर्घटना के समय सड़क पर अधिक भीड़ नहीं थी। जहां वाहन पलटा वहां दूसरा कोई नहीं था। इससे एक बड़ी दुर्घटना होते होते टल गई।