रायपुर। असल बात न्यूज़। भारतीय जनता युवा मोर्चा राजधानी रायपुर के कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का स्वागत...
रायपुर। असल बात न्यूज़।
भारतीय जनता युवा मोर्चा राजधानी रायपुर के कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का स्वागत किया और प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर ख़ुशी जाहिर की।
भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू से मुलाकात की उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया एवं उन्हें शुभकामना दी। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राजधानी रायपुर से भाजयुमो प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलने व सब के चहिते युवा नेता अमित साहू को प्रदेशाध्यक्ष बनाये जाने पर संगठन व शिर्ष नेतृत्व का आभार माना और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई और तेजी व नई ऊर्जा के साथ लड़ने एवं संगठन के कार्यों को और मजबूती से करने का संकल्प लिया।
इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजेश पांडेय, अमित मैशेरी, दिनेश सुन्दरानी, सुमित शर्मा, विभोर शुक्ला, फणीन्द्र तिवारी, दीपक तन्ना, वासु शर्मा, हरिओम साहू, सुनील पाटिल, तरुण गुप्ता सहित भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


