Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सांसद विजय बघेल ने पाटन के उफरा पंचायत में हुई गड़बड़ियों की समुचित जांच कराने को कहा

  पाटन विकासखंड के ग्राम उफरा में सरपंच के द्वारा कथित तौर पर की  गई गड़बड़ियों की जांच शुरू हो गई है। इस मामले को जिला प्रशासन दुर्गं ने भी...

Also Read

 पाटन विकासखंड के ग्राम उफरा में सरपंच के द्वारा कथित तौर पर की  गई गड़बड़ियों की जांच शुरू हो गई है। इस मामले को जिला प्रशासन दुर्गं ने भी संज्ञान में लिया है तथा जांच के लिए  आदेश जारी किया हैं। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने को कहा है।

दुर्ग। असल बात न्यूज़।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद श्री बघेल ने इस मामले की जांच के बारे में  जानकारी लेने जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी तथा जनपद पंचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से  अलग-अलग बातचीत की है। इस बातचीत के दौरान उन्होंने जांच में हो रही देरी पर असंतोष जाहिर किया तथा कहा कि मामला गंभीर है इसलिए इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय अधिकारियों की टीम से जांच कराई जानी चाहिए।