धान खरीदी का सीजन आ गया है. प्रत्येक जिले में करोड़ों रुपए के धान की खरीदी की जाएगी। ऐसे में धान खरीदी केंद्रों में खरीदी करने तथा उसका भं...
धान खरीदी का सीजन आ गया है. प्रत्येक जिले में करोड़ों रुपए के धान की खरीदी की जाएगी। ऐसे में धान खरीदी केंद्रों में खरीदी करने तथा उसका भंडारण और रखरखाव में अनियमितताओं, गड़बड़ियो की शिकायतें भी सामने आते रही है। जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा सतत ध्यान रखकर ही इन गड़बड़ियों को रोका जा सकता है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने भी विभाग के अधिकारियों को इस दिशा में ध्यान रखने को कहा है।
रायपुर राजनंदगांव। असल बात न्यूज़।
राजनांदगांव जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के शाखा प्रबंधकों की धान खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन तथा खरीद के अन्य मुद्दों पर चर्चा हेतु बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बोलते हुए अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि धान खरीदी हमारे लिए बड़ी चुनौती है। हमें इस पर विशेष ध्यान देना है कि किसानों में कही नाराजगी ना पैदा हो। जो किसान मंडी में धान लेकर पहुंचते हैं उनका धान खरीदा जाए तथा उसका समय पर भुगतान हो यह भी सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के शाखा प्रबंधकों को इसके लिए सहकारी संस्थाओं का सतत निरीक्षण तथा परीक्षण करने को कहा है।
बैठक में उन्होंने दो महत्वपूर्ण बिंदुओं बैंकों हम समितियों के सतत निरीक्षण तथा बैंक और समिति के कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया। उन्होंने प्रदेश की सरकारी संस्थाओ के कार्यकलापों में पारदर्शिता लाने का ध्यान रखने की बात भी कही।
इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए महापौर हेमा देशमुख ने अधिकारियों को गोधन न्याय योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए विशेष रूप से जागरूक रहकर काम करने को कहा। राजनांदगांव जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पदम कोठारी कांग्रेसी नेता पंकज बांधव भी बैठक में उपस्थित थे।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


