O इस साल देश में बारदाना का उत्पादन बुरी तरह से प्रभावित O कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव की वजह से उत्पादन प्रभावित O धान खरीदी में बड़े...
O इस साल देश में बारदाना का उत्पादन बुरी तरह से प्रभावित
O कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव की वजह से उत्पादन प्रभावित
O धान खरीदी में बड़े पैमाने पर जरूरत पड़ती है बारदानों की
O बारदाना की खरीदी में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी होने की शिकायतें भी होती रही हैं
दुर्ग भिलाई। असल बात न्यूज़।
धान की खरीदी में बड़े पैमाने पर बारदाने की जरूरत पड़ती है।इस साल उसका उत्पादन प्रभावित हुआ है तो स्वाभाविक तौर पर इसकी आपूर्ति भी मांग के अनुरूप नहीं होगी।ऐसे में हर जगह बा रदाने की कमी का संकट सामने आ रहा है।सरकार के द्वारा न्यूनतम मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। तब लाखों की संख्या में बारदाने की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में शासन प्रशासन ने निर्णय लिया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिन बारदानो में भरकर चावल आवंटित किया जाता है उन्ही बारदाना का फिर से उपयोग किया जाएगा।
ताजा परिस्थितियों में नए जूट बारदाने का उत्पादन प्रभावित होने के कारण केन्द्र सरकार द्वारा राज्य सरकारों को मांग अनुसार नए जूट के बारदानों की आपूर्ति किया जाना संभव नहीं हो सका है। इस स्थिति में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में पीडीएस बारदानों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे द्वारा इस संबंध में समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालनकर्ता, बारदाना विक्रेताओं एवं अन्य व्यापारियों को सूचित कर पीडीएस बरदानों का उपयोग धान खरीदी के अतिरिक्त अन्य कार्यों हेतु क्रय-विक्रय में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


