पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल प्रेम प्रकाश पांडे विचार नेताम जैसे दिग्गज नेताओं के आने की खबर फैलने के बाद सां...
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल प्रेम प्रकाश पांडे विचार नेताम जैसे दिग्गज नेताओं के आने की खबर फैलने के बाद सांसद विजय बघेल और साथियों का आमरण अनशन धरना प्रदर्शन हाई प्रोफाइल बनता जा रहा था। भाजपा कार्यकर्ताओं को इस आंदोलन , यहां से आगे की नइ रणनीति बनने, आंदोलन के और उग्र रूप लेने की उम्मीद नजर आ रही थी तो पूरे प्रदेश भर के लोगों की इस राजनीतिक आंदोलन की ओर नजर लगी हुई थी।कार्यकर्ता के मन में बड़ा सवाल यह भी कौंध रहा था कि आगे क्या होगा? इस आंदोलन के लिए नई रणनीति क्या बनने जा रही है? धरना स्थल पर सुरक्षा के भी इंतजाम कड़े कर दिए गए थे। जगह जगह से सुबह से ही कार्यकर्ताओ की भारी भीड़ जूटने लगी थी। हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ तथा दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और दिग्गज नेताओं के आग्रह पर सांसद विजय बघेल ने आमरण अनशन तोड़ दिया। डॉ रमन सिंह ने कहा प्रदेश सरकार के अत्याचार और अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।
पाटन, दुर्ग,रायपुर। असल बात न्यूज़।
पिछले 5 दिनों से दुर्ग जिले के पाटन में आंदोलन पर बैठे सांसद विजय बघेल और उनके साथियों ने अपना आमरण अनशन तोड़ दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित भाजपा के तमाम दिग्गज नेता पाटन पहुंचकर आज धरने में शामिल हुए तथा धरने को समर्थन दिया। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपने संबोधन में ताजा मामलों को लेकर राज्यपाल से हुई बातचीत के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें अपने एक-एक कार्यकर्ता की चिंता है। भाजपा का कार्यकर्ता कहीं कमजोर नहीं है। उन्होंने यह कहते हुए की मेरा एक भी कार्यकर्ता भूखा रहता है तो मुझे नींद कैसे आ सकती है, कार्यकर्ताओं से अनुमति मांगी की वे सब अनुमति देंगे तो सांसद विजय बघेल से आमरण अनशन खत्म करने का आग्रह करेंगे। उसके बाद सांसद श्री बघेल अनशन से उठ गए।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रामविचार नेताम, प्रेम प्रकाश पांडेय जैसे दिग्गज नेताओं के समर्थन देने तथा यहां धरने में शामिल होने के लिए आने की खबर फैलने के बाद सांसद विजय बघेल तथा उनके साथियों का आमरण अनशन धारणा हाई प्रोफाइल हो गया था। यहां के प्रत्येक गतिविधियों की खबर पूरे प्रदेश तक पहुंच रही थी। दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल , जोश बढ़ता जा रहा था। दिग्गज नेताओं के आने की खबर के बाद दुर्ग, बेमेतरा जिले से ही नहीं रायपुर, धमतरी, महासमुंद सहित विभिन्न इलाकों से कार्यकर्ता इस धरने को समर्थन देने पाटन पहुंचे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने धरना स्थल पर अपने संबोधन में कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को अपनी जान संकट में डालने की जरूरत नहीं है। हमने इस मुद्दे पर तथा छत्तीसगढ़ की दिक्कतों समस्याओं के बारे में राज्यपाल महोदय से 1 घंटे तक चर्चा की है। राज्यपाल महोदय ने इस मामले में गृह सचिव से रिपोर्ट मगाने का आश्वासन दिया है तथा यह रिपोर्ट 3 दिनों के भीतर आ जाने की संभावना है। पूरे प्रदेश सरकार पर तमाम आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि ऊपर से नीचे तक लूट चल रहा है। छत्तीसगढ़ का पैसा दिल्ली पहुंचाया जा रहा है और दिल्ली पैसा पहुंचाने के लिए अलग से टैक्स लगा रहे हैं। प्रदेश सरकार, एटीएम की भूमिका में है। प्रदेश सरकार ने इन हालातों पर रोक नहीं लगाई तो पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।
पूर्व वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम एक साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उससे थोड़ी देर पहले Premप्रकाश पांडेय यहां पहुंचे।सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार के अत्याचार और अन्याय के खिलाफ हम हमेशा लड़ते रहेंगे। भाजपा का जन्म विरोध करने के लिए हुआ है। यहां लड़ाई किस बात बात को लेकर हो रही है। मांग क्या है। शराबबंदी की मांग कर रहे हैं। शराब दुकान ,लॉक्साउन के समय खोली आ रही है और शराब बेची जा रही है। 100 करोड़ रुपए के शराब का हिसाब कर नहीं है। उन्होंने कहा कि सांसद विजय बघेल जितने दिन भी आमरण अनशन पर बैठेंगे जितने दिन लड़ेंगे हम सब उनके साथ हैं।
पूर्व वरिष्ठ मंत्री राम विचार नेताम ने अपने संबोधन में कहा कि इस आंदोलन की तपन पूरे प्रदेश तक पहुंचेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं को सभी बुराइयों का जवाब दे ना आता है। पाटन की धरती से शुरुआत हुई हैं।
वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह लड़ाई सिर्फ सांसद विजय बघेल की लड़ाई नहीं है। यह भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता की लड़ाई है। इस लड़ाई में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सांसद विजय बघेल के साथ है। जहां, जहां अन्याय होगा, जहां भ्रष्टाचार होगा, कार्यकर्ताओं के बाद साथ बदसलूकी होगी वहां हम सब मिलकर लड़ाई करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी के बाद से 70 सालों में राज कम किया है संघर्ष ज्यादा किया है। भाजपा कार्यकर्ता संघर्ष करने से डरते नहीं है। जेल जाने से डरते नहीं है।उन्होंने कहा कि भाजपा के 10 हजार कार्यकर्ताओं के उ पर भी केस कर दिया जाएगा तो हम डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि 15 जून से 15 जुलाई तक रेत की खुदाई पर प्रतिबंध रहता है लेकिन इस साल छत्तीसगढ़ में या प्रतिबंध लगाया नहीं गया। पैसा लूटने के लिए हर गलत काम किया जा रहा है। नदी महतारी के अस्तित्व को संकट में डालने की कोशिश की गई। अब शक्ति के पर्व की शुरुआत हो गई है। हम सब मां दुर्गा की पूजा कर रहे हैं। मां दुर्गा शक्ति की देवी है। उनकी शक्ति, आशीर्वाद से हम सब प्रदेश की बुराइयों को खत्म करने के लिए लड़ेंगे।
इस अवसर पर नगर निगम भिलाई चरोदा की महापौर श्रीमती चंद्रकांता मांडले, नगर निगम भिलाई के पूर्व महापौर श्रीमती निर्मला यादव, रायपुर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, श्रीमती रजनी विजय बघेल, पूर्व संसदीय लाभचंद बाफना, मोतीलाल साहू कैलाश शर्मा , पूर्वा विधायक डोहनलाल कोशीवाडा, प्रदेश महामंत्री नारायण सिंह चंदेल पूर्व मंत्री रामशिला साहू, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सीता साहू, विधायक विद्या रतन भ सीन, डॉ बालमुकुंद देवांगन, इत्यादि सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे