Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदरचंद धाड़ीवाल के निधन पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

  वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदरचंद धाडीवाल का निधन हो गया। वे शुरू से कांग्रेस से जुड़े रहे थे तथा इस राजनीतिक दल में उन्होंने बड़ी जिम्मेदारियो...

Also Read

 



वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदरचंद धाडीवाल का निधन हो गया। वे शुरू से कांग्रेस से जुड़े रहे थे तथा इस राजनीतिक दल में उन्होंने बड़ी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया। उनके निधन पर कांग्रेस ने  श्रद्धांजलि अर्पित की है।


रायपुर। असल बात न्यूज़।

 वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदरचंद धाड़ीवाल के निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा है कि धाड़ीवाल जी ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में लंबे समय तक कांग्रेस की सेवा की। धाड़ीवाल जी का निधन कांग्र्रेस परिवार की अपूरणीय क्षति है। कांग्रेस परिवार दिवंगत आत्मा की शांति के लिये भगवान से प्रार्थना करता है तथा यह भी कामना करता है कि शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति भगवान प्रदान करे।



वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदरचंद धाड़ीवाल के निधन पर कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, महामंत्री प्रशासन रवि घोष, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, राजेंद्र तिवारी सदस्य संचार विभाग, रमेश वर्ल्यानी सदस्य, आर पी सिंह सदस्य, सुरेंद्र शर्मा सदस्य, सुशील आनंद शुक्ला सदस्य, किरणमयी नायक सदस्य, विभोर सिंह सदस्य, रउफ कुरैशी सदस्य, विकास दुबे सदस्य, संदीप साहू सदस्य, नितिन भंसाली सदस्य, अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव सदस्य, इंजीनियर अमित यदु सदस्य, क्रांति बंजारे सदस्य, नीना रावतिया सदस्य, अधिवक्ता मोहन निषाद सदस्य ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है।


वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदरचंद धाड़ीवाल के निधन पर प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, धनंजय सिंह ठाकुर, मोहम्मद असलम, एडवोकेट सुरेंद्र वर्मा, एम ए इकबाल, वंदना राजपूत, आलोक दुबे जगदलपुर, अभय नारायण राय बिलासपुर, जनार्दन त्रिपाठी सरगुजा, कमलजीत पिंटू राजनांदगांव, कृष्णकुमार मरकाम धमतरी, स्वपनिल मिश्रा, प्रकाशमणि वैष्णव, अशुंल मिश्रा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।