Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भयानक हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री ने संवेदना व्यक्त की

  शनिवार की अलसुबह  आज काली अल सुबह बन गई।  वे सब इस वैश्विक महामारी की कठिन परिस्थितियों में भी तमाम खतरे को उठाते हुए अपनी जिंदगी को दांव ...

Also Read

 

शनिवार की अलसुबह  आज काली अल सुबह बन गई। वे सब इस वैश्विक महामारी की कठिन परिस्थितियों में भी तमाम खतरे को उठाते हुए अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर सूरत कमाने खाने जा रहे थे। उनकी कुल संख्या 70 के आसपास थी। नियति को शायद कुछ और मंजूर था।  जिस बस में ये मजदूर जा रहे थे मंदिर हसौद के समीप उसकी भयानक दुर्घटना हो गई।यह बस एक ट्रक की चपेट में आ गई और उसके परखच्चे उड़ गए। जो लोग कमाने खाने जा रहे थे वहां चीख -चिल्लाहट मच गई।।  घटना की खबर फैलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर फैल गई है। दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार ज्यादातर निवासी उड़ीसा के थे और वही से कमाने खाने के लिए सूरत जा रहे थे। भीषण दुर्घटना में सात लोगों की मौत होने की खबर आ रही है। वहीं कई घायल हो गए हैं। घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
रायपुर/ दुर्ग ।असल बात न्यूज़







एक तरफ कोरोनावायरस के संक्रमि तो की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है तो वही इसकी चपेट में आने वाले लोगों की मौत होने का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। इससे दहशत बढ़ता जा रहा है। तो वही खाली सड़क पर तेज गति से वाहन चलाने की वजह से सड़क दुर्घटना में भी बढ़ोतरी होती जा रही है। जल्दी पहुंचने की कोशिश में इन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है। ऐसी ही भीषण सड़क दुर्घटना में मंदिर हसौद के समीप रायपुर जिले में आज अल सुबह सात लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना के शिकार कुछ लोग एक ही परिवार के सदस्य भी बताएं जाते हैं।दुर्घटना के घायलों को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। दुर्घटना बड़ी भीषण थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ट्रक और दुर्घटनाग्रस्त बस दोनों की स्पीड बहुत तेज रही होगी।
मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में मृत लोगो के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की
 मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद  के निकट हुई बस दुर्घटना में ओड़िशा के सात लोगो की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों को त्वरित और बेहतर उपचार के साथ ही अन्य जरूरी मदद दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। 
      गौरतलब है कि ओडिशा के गंजाम जिले से बस में सवार होकर 70 मजदूर सूरत  जा रहे थे आज तड़के 3.30 बजे मंदिर हसौद के निकट बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई।